Ghosi Result Update: घोसी से आ गया पहला रुझान, सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, कौन आगे?
Ghosi ka Result: घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह से वोटों की गिनती जारी है, जहां से रुझान सामने आने लगे हैं। इस सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर चल रही। हालांकि कभी कई राउंड की गिनती बाकी है।
क्या है अभी का अपडेट?
घोषी से सपा 1992 वोटों से आगे
बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान- 8342
सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह- 10334

क्यों हो रहे उपचुनाव?
दारा सिंह चौहान पहले समाजवादी पार्टी में थे। पिछला विधानसभा चुनाव उन्होंने सपा के टिकट से घोसी से लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में वहां पर उपचुनाव हुए।
बीजेपी ने भी लगाया दांव
वहीं बीजेपी में आने के कुछ वक्त बाद वहां पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई। बीजेपी ने सपा से आए दारा सिंह चौहान को टिकट दे दिया, जबकि सपा ने उनके खिलाफ सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा।
बसपा और कांग्रेस से कौन मैदान में?
बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। उनके अलावा कांग्रेस और रालोद ने भी अपने हाथ पीछे खींच लिए। उन्होंने सपा प्रत्याशी को समर्थन दिया। ऐसे में देखा जाए तो टक्कर सपा और बीजेपी के बीच है।
बीजेपी के साथ कौन से सहयोगी?
वहीं ये सीट बीजेपी के लिए काफी अहम है। उसको सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल का समर्थन मिला है। इन सभी पार्टियों के नेताओं ने घोषी के कई चक्कर लगाए।
अखिलेश ने लगाया PDA फॉर्मूला
वहीं घोसी के लिए अखिलेश यादव ने अहम रणनीति बनाई है। उन्होंने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूला अपनाया है। अगर ये कामयाब हो गया, तो वो लोकसभा चुनाव में इस फॉर्मूले का इस्तेमाल बीजेपी के खिलाफ करेंगे। इस सीट पर चुनाव के ऐलान के साथ ही अखिलेश ने जीत का ऐलान कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications