Ghosi Election: साइकिल और छड़ी की जंग में 'हॉकी' ने दिलाई SP को बड़ी जीत, जानिए राजभर के साथ कैसे हुआ ये खेल?
Ghosi Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ जाने के बाद जीतने और हारने वाले उम्मीदवार अपने-अपने लोकसभा सीटों पर समीक्षा कर रहे हैं। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
घोसी लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे अरविंद राजभर चुनाव मैदान में थे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी द्वारा इस लोकसभा सीट पर राजीव राय को उम्मीदवार बनाया गया था।

चुनाव परिणाम आने के बाद जो स्थिति सामने आई उसे देखकर राजभर भी हैरान हैं। कहा यह भी जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर के साथ इस लोकसभा सीट पर खेल हो गया। क्योंकि इस लोकसभा सीट पर मतदाता हॉकी और छड़ी में अंतर नहीं समझ पाए।
ऐसे में हॉकी को छड़ी समझ कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर हॉकी के सामने वाला बटन दबाते गए। जिसके चलते समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजीव राय ने बड़े वोटों के अंदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर की बेटे अरविंद राजभर को चुनाव हार दिया।
आईए जानते हैं इस लोकसभा सीट पर कैसे हुआ खेल?
दरअसल, घोसी लोकसभा सीट से लीलावती राजभर नाम की एक महिला ने मूल निवासी समाज पार्टी से नामांकन किया था। बताया जा रहा है कि लीलावती राजभर को हॉकी चुनाव चिन्ह मिला था। मतगणना के बाद पता चला कि लीलावती राजभर को 47527 वोट मिले।
ऐसे में ओमप्रकाश राजभर द्वारा दावा किया जा रहा है कि उनका छड़ी की जगह गफलत में हॉकी पर ट्रांसफर हो गया। उनका दावा इसलिए भी सही लग रहा है क्योंकि हॉकी और छड़ी में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। हॉकी में घुमा हुआ हिस्सा नीचे रहता है जबकि छड़ी में घुमा हुआ हिस्सा ऊपर रहता है।
इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो लगे होने के चलते मतदाताओं में छड़ी और हॉकी को पहचानने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राजभर का दावा है कि इसी के चलते हॉकी को 47527 वोट मिल गए।
लेकिन यदि ओमप्रकाश राजभर के बेटे के वोट में लीलावती राजभर को पड़े वोट को जोड़ लिया जाए तो भी वे चुनाव नहीं जीत पाते। क्योंकि राजीव राय ने 162943 वोट से अरविंद राजभर को चुनाव हराया है। यहां इंडिया गठबंधन से लड़े समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राजीव राय को 503131 वोट और एनडीए गठबंधन के तहत सुभासपा से लडे़ अरविंद राजभर को 340188 वोट मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications