Ghosi By Election: दारा चौहान की होगी वापसी या सुधाकर की होगी जीत, घोसी पर टिकी है सबकी निगाहें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।

UP Ghosi Bypoll: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Vidhansabha Seat) पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का काम शुरू हो गया है। हालांकि अभी थोड़ी देर में शुरुआती रुझान मिलने शुरू हो जाएंगे लेकिन सबकी निगाहें इस उपचुनाव के नतीजों पर टिकी हुई है। अटकलों का बाजार गरम है कि यहां दारा चौहान की वापसी होगी या 2022 की तरह साइकिल दौड़ेगी।

अखिलेश यादव

जानकारी के मुताबिक मतगणना केंद्र पर सुबह आठ बजे ही वोटों की गिनती का काम शुरू हो गया था। पहले चरण में पोस्टल बैलेट की गिनती का काम हो रहा है। इस सीट पर हुए उपचुनाव में करीब 50 फीसदी वोट यानी 2.17 हजार मतों को गिना जाना है।

घोसी के नतीजे पर सबकी निगाहें

घोसी उपचुनाव के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं क्योंकि सपा ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। अखिलेश यादव समेत सपा के सभी दिग्गज नेताओं ने यहां धुआंधार प्रचार किया था। सपा के नेताओं को भरोसा है कि इस बार भी 2022 की तरह घोसी की जनता का आशीर्वाद सपा को मिलेगा। हालांकि इस बार लड़ाई काफी कड़ी मानी जा रही है।

घोसी में INDIA बनाम NDA की लड़ाई

इस सीट पर एक तरफ जहां अखिलेश की अगुवाई में कांग्रेस समेत कई दल बीजेपी के खिलाफ लगे हुए थे वहीं बीजेपी भी अपने सहयोगी दलों ओम प्रकाश राजभर, अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद के सहारे यहां जीत का ख्वाब देख रही है। 2022 में बीजेपी को यहां दारा सिंह चौहान ने ही हराया था जो उस समय सपा के टिकट पर मैदान में थे।

सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर में जुटी भीड़

हालांकि सुबह से ही मतगणना केंद्र पर दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता और नेता जुटना शुरू हो गए हैं। हालांकि मतगणना को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं वहीं दूसरी ओर पोलिंग एजेंट्‌स की भी चेकिंग की जा रही है। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है जिसमें केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान भी शामिल हैं।

सपा और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला

घोसी में भाजपा उम्मीदवार चौहान का मुकाबला समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह से हो रहा है। घोसी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 4.38 लाख मतदाता हैं और उनमें से 90,000 मुस्लिम, 1.5 लाख ओबीसी, 60,000 दलित और 77,000 सवर्ण हैं। अनुमान के मुताबिक, 45,000 भूमिहार, 16,000 राजपूत और 6,000 ब्राह्मण हैं।

डीएम ने संभाली मतगणना की कमान

मऊ के जिलाधिकारी अरुण कुमार के मुताबिक, विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत होने वाले मतगणना कार्य से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी तरह का कोई हंगामा न हो।

32 चरणों में होगी मतगणना

वहीं घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 32 चरणों में होगी। CCTV कैमरे के जरिए से पूरी निगरानी की जा रही है। मतगणना स्थल पर 14 टेबल बनाए गए हैं और मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। काउंटिंग के लिए 19 मतगणना टीमों का चयन किया गया है जबकि मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ मतगणना स्थल

मतगणना स्थल पर 3 सीओ, 17 निरीक्षक, 78 उपनिरीक्षक की तैनाती की गई है। इसके अलावा 600 आरक्षी, 2 कंपनी पीएसी, 2 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स भी लगाई गई है। मतगणना स्थल में जाने से पहले मेटेल डिटेक्टर से जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+