घोसी उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह के समर्थन में सुशील सिंह ने किया प्रचार
यूपी के मऊ घोसी उपचुनाव में माफिया मुख्तार अंसारी परिवार के बाद, माफिया बृजेश सिंह के एमएलए भतीजे सुशील सिंह ने भी जनसंपर्क अभियान किया।
घोसी उपचुनाव में दारा सिंह के प्रचार में आए चंदौली के विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सभी अपने लोगों को मोदी और योगी सरकार के लिए जब उनकी उपलब्धियां बात कर वोट मांग रहे हैं तो हम क्यों नहीं अपने लोगों को जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस तरह से गरीबों और वंचितों के लिए कार्य किया है इसका उदाहरण मिलना असंभव है इसलिए हम इस चुनाव में सभी को जनसंपर्क के माध्यम से डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां से अवगत कराकर उन्हें भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को वोट करने के लिए कहा है और निश्चित ही दारा सिंह चौहान विधायक चुनकर लखनऊ जाएंगे और मंत्री बनेंगे।
संवाद सूत्र- सुशील सिंह, मउ, उत्तर प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications