घोसी उपचुनाव: सपा नेता शिवपाल यादव ने डीआईजी से की मुलाकात, वोटरों को धमकाने का लगाया आरोप

Ghosi By-Election: उत्तर प्रदेश के घोसी उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव शिवपाल यादव आज यानी सोमवार को डीआईजी कार्यालय पहुंचे।

डीआईजी को पत्रक सौंपते हुए बताया कि उपचुनाव में सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।

घोसी उपचुनाव: शिवपाल यादव ने वोटरों को धमकाने का लगाया आरोप

'चुनाव को प्रभावित करने में भाजपा के 40 मंत्री लगे'

शिवपाल यादव ने यह भी बताया कि थाना प्रभारी से लेकर क्षेत्राधिकारी तक सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। साथ ही भाजपा के 40 मंत्री चुनाव को प्रभावित करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद आजमगढ़ से मऊ के होटलों में मंत्री और उपमुख्यमंत्री लगे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को बुलाकर पैसा बांटा जा रहा है। वोट ना देने की धमकी भी दी जा रही है। जिससे मुस्लिम समाज व अन्य सपा समर्थित लोग वोट न कर सके। सपा इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी करेगी।

बता दें कि मऊ जिले के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इससे पहले उपचुनाव में प्रचार करने समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव घोसी पहुंचे थे। यहां पर शिवपाल सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया था।

शिवपाल यादव ने पत्र में कहा था कि प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने की व्यवस्था करें औऱ विधानसभा में निष्पक्ष चुनाव कराएं। शिवपाल यादव ने अंदेशा जताया कि घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव में सरकार द्वारा धांधली की जा सकती है। शिवपाल यादव ने कहा था कि आज हमने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र देकर मांग किया है कि वह निष्पक्ष चुनाव कराए और प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है। वह चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने का काम करें।

संवाद सूत्र : सुशील सिंह, मऊ, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें- UP News: अखिलेश की नई कार्यकारिणी में नहीं मिली शिवपाल यादव के बेटे और चहेतों को जगह ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+