UP: घोसी विधायक सुधाकर सिंह ने ली शपथ, शिवपाल ने 2024 को लेकर दिया बड़ा बयान
Ghosi By Election: उतर प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को करारी शिकस्त दी थी। घोसी चुनाव जीतने के बाद विधायक बने सुधाकर सिंह को सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदस्यता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मौजूद सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया।

शिवपाल ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त रहनी चाहिए। महिलाओं के साथ किसी तरह का अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। जहां तक बात 2024 के लोकसभा चुनाव की है तो तब तक हम संगठन को इतना मजबूत बना देंगे कि बीजेपी को यूपी से हराकर भेजेंगे।
इससे पहले सुधाकर सिंह की सदस्यता के समय शिवपाल यादव के अलावा सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे। सुधाकर सिंह ने बीजेपी के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को हराकर जीत हासिल की थी।
इस मौके पर सुधाकर सिंह ने कहा कि घोसी की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया और उसकी वजह से बड़ी जीत हासिल हुई। यह वहां की जनता की जीत हुई है। यह पूछे जाने पर कि इस चुनाव में पूरी सरकार लगी हुई थी तो इसका सुधाकर सिंह ने सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन इतना कहा कि विपक्ष के जो लोग गए थे वो क्या कर रहे थे।
Uttar Pradesh | Samajwadi Party (SP) leader takes oath as an MLA. He won the recently-held Ghosi by-election. pic.twitter.com/LpijuWzZvT
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 18, 2023












Click it and Unblock the Notifications