Ghosi By Election: सपा बोली- घोसी की धरती ठगों को दे रही जवाब, दिल्ली तक सुनाई देगी गूंज

घोसी सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है। यहां बीजेपी के दारा सिंह चौहान सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह से चार हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं। इसको लेकर अब सपा ने निशाना साधा है।

UP Ghosi Bypoll: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। चार राउंड की काउंटिंग के बाद सपा के उम्मीदवार बीजेपी के निकटतम प्रतिद्वंदी दारा सिंह चौहान से चार हजार मतों से आग चल रहे हैं। मतगणना में मिल रही बढ़त के बाद सपा का बयान है। सपा ने कहा है कि घोषी की धरती से वो ऐतिहासिक जीत मिलेगी जिसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी।

सपा

सपा बोली- ठगों को जवाब दे रही घोषी की जनता

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने एक वीडिया संदेश जारी कर कहा, " मतगणना के शुरुआती चरण में जिस तरह से सपा को बढ़त मिल रही है उससे विश्वास है कि यह आगे और बड़ी होगी। घोसी की धरती चुनाव में घूम रहे ठगों को अपना जवाब दे रही है। यहां जीत का अंतर इतना ज्यादा होगा कि इसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी।''

चौथे चरण में सपा चार हजार से आगे

घोसी विधानसभा सीट पर चौथे राउंड तक समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को 14286 वोट मिले हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को 10219 वोट मिले हैं। इस प्रकार चौथे राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह बीजेपी प्रत्याशी से 4067 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उपचुनाव में करीब 50 फीसदी वोट यानी 2.17 लाख मतों को गिना जाना है। विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत होने वाले मतगणना कार्य से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी तरह का कोई हंगामा न हो।

32 चरणों तक चलेगी मतगणना

घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना 32 चरणों में होगी। CCTV कैमरे के जरिए से पूरी निगरानी की जा रही है। मतगणना स्थल पर 14 टेबल बनाए गए हैं और मतगणना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। काउंटिंग के लिए 19 मतगणना टीमों का चयन किया गया है जबकि मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

घोसी पर टिकी सबकी निगाहें

घोसी उपचुनाव के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं क्योंकि सपा ने इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। अखिलेश यादव समेत सपा के सभी दिग्गज नेताओं ने यहां धुआंधार प्रचार किया था। सपा के नेताओं को भरोसा है कि इस बार भी 2022 की तरह घोसी की जनता का आशीर्वाद सपा को मिलेगा। हालांकि इस बार लड़ाई काफी कड़ी मानी जा रही है।

एनडीए और इंडिया के बीच लड़ाई

इस सीट पर एक तरफ जहां अखिलेश की अगुवाई में कांग्रेस समेत कई दल बीजेपी के खिलाफ लगे हुए थे वहीं बीजेपी भी अपने सहयोगी दलों ओम प्रकाश राजभर, अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद के सहारे यहां जीत का ख्वाब देख रही है। 2022 में बीजेपी को यहां दारा सिंह चौहान ने ही हराया था जो उस समय सपा के टिकट पर मैदान में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+