Ghosi By-election Result: घोसी में दारा सिंह का दांव फेल, सपा के सुधाकर सिंह जीते

Ghosi by-election Result: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। वहां पर बीजेपी के दारा सिंह चौहान को हार का सामना करना पड़ा, जबकि समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह ने अच्छे-खासे वोट से जीत हासिल की।

जानकारी के मुताबिक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 42,672 वोटों से जीते हैं। उनको कुल 124295 मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी ने दारा सिंह चौहान ने 81623 वोट पर सिमट गए। वहीं जीत की खबर मिलते ही घोसी से लेकर लखनऊ तक सपा का जश्न शुरू हो गया।

Ghosi By-election

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस जीत के लिए घोसी की जनता का आभार जताया, साथ ही अपने प्रत्याशी सुधाकर सिंह को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि महिलाओं ने जिस प्रकार घोसी में सपा की जीत के लिए वोट डाला है, उसके लिए सबको बहुत-बहुत धन्यवाद। ये बीजेपी सरकार में लगातार बढ़ती महंगाई और लगातार घटती कमाई की दोहरी मार झेल रहे परिवारों का आक्रोश है, जिसने वोट बनकर बीजेपी को हराया है।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के छोटे कार्यकर्ता का डांस वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि घोसी की जनता ने बीजेपी को 'पचास हजारी पछाड़' दी है। ये बीजेपी की राजनीतिक ही नहीं, नैतिक हार भी है।

कई बार मारी पलटी
दारा सिंह पहले बीजेपी के नेता थे। 2017 का चुनाव उन्होंने पार्टी के टिकट पर लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वो योगी सरकार में मंत्री बने, लेकिन 2022 के चुनाव से पहले उन्होंने पलटी मारी और अखिलेश यादव के साथ चले गए।

अखिलेश यादव ने भी उन पर दांव लगाया और उन्हें घोसी से मैदान में उतार दिया। वहां से उन्होंने बंपर जीत हासिल की। हालांकि कुछ महीनों में ही उनका सपा से मोहभंग हो गया, ऐसे में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने फिर से बीजेपी का दामन थामा। पार्टी छोड़ने की वजह से उनको विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसी वजह से घोसी में उपचुनाव हुआ। हालांकि इस बार जनता ने उनका साथ नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+