Ghosi By-Election Result: 'घोसी की जनता ने जो फैसला दिया है, उसका स्वागत है', ओपी राजभर का बयान

Ghosi By-Election Result: घोसी विधासभा उपचुनाव 2023 में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने 42,672 वोटों से जीत हासिल की है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 124295 वोट मिले।

Ghosi By-Election Result: घोसी विधासभा उपचुनाव 2023 में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने जीत हासिल की। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की हार दारा सिंह चौहान होते ही सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का बयान सामने आया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि घोसी की जनता ने जो फैसला दिया है, जो रिजल्ट आ रहा है हम उसका स्वागत करते हैं... विपक्ष जब हारता है तो EVM को दोष देता है, अब तो ये प्रमाण हो गया कि EVM सही है।

आपको बता दें कि सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 42,672 वोटों से जीत हासिल की है। सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 124295 वोट मिले। वहीं, बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 81623 वोट मिले। 34 राउंड की गिनती के बाद सुधाकर सिंह की जीत सुनिश्चित हुई है। राजभर के बदले सुर...

Om Prakash Rajbhar

वहीं, बीजेपी प्रत्याशी की हार से मायूसी राजभर के चेहरे पर नजर आई। क्योंकि बीजेपी गठबंधन की तरफ राजभर सबसे ज्यादा सक्रिय रहे हैं। इतना ही नहीं, राजभर सीधे तौर पर अखिलेश यादव पर भी कई बार हमलावर रहे हैं। इसी कड़ी में राजभर ने हालही में कहा था कि पिछली बार सपा को इस सीट पर जीत सुभासपा की वजह से मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+