Ghosi By Election: सपा कार्यकर्ताओं ने की स्ट्रॉंग रूम की रखवाली, सुधाकर सिंह ने EVM को बताया लादेन

घोसी उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने इवीएम की तुलना लादेन और योगी सरकार की तुलना अमेरिकी सरकार से कर दी है। सपा का आरोप है कि यदि निष्पक्ष काउंटिंग हो जाएगी तो सपा 50 हजार मतों से चुनाव जीतेगी।

UP Ghosi Bypoll: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट (Ghosi Assembly Seat) पर पांच सितंबर को मतदान हुआ था। आज मतों की गणना की जाएगी लेकिन उससे पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने EVM पर सवाल उठाते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधा है। सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने इवीएम की तुलना ओसामा बिन लादेन से कर दी है।

घोसी

सपा कार्यकर्ताओं ने की स्ट्रॉग रूम की रखवाली

मतगणना से पहले सपा के प्रत्याशी और कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम के बाहर रात भर जमे रहे। रातभर मतपेटियों की रखवाली की गई। इस बीच सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने ईवीएम की तुलाना आंतकी ओसामा बिन लादेन से करते हुए कहा कि जिस तरह अमेरिका पाकिस्तान के बीचो बीच से लादेन को उठा ले गया था उसी तरह यहां भी सरकार कुछ भी कर सकती है।

सपा प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप

सुधाकर सिंह ने एक तरह से योगी सरकार की तुलना अमेरिकी सरकार से कर दी। मीडिया से बात करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि,

लादेन पाकिस्तान में छिपा था। उसकी कड़ी निगरानाी हो रही थी इसके बावजूद अमेरिका आया और आकाश से उठाकर ले गया। पाकिस्तान को भनक भी नहीं लग पायी। उसी तरह घोसी में यदि सही सलामत वोटों की गिनती हो जाए तो सपा 50 वोटों से जीत जाएगी। अगर सही मायने में ये लोग लोकतंत्र का सम्मान करते हैं तो सही सलामत मतगणना करवा दें।

सपा-बीजेपी में है कांटे की टक्कर

ऐसा माना जा रहा है कि इस बार घोसी उपचुनाव में सपा और बीजेपी के बीच ही सीधी टक्कर है। वर्तमान उपचुनाव तत्कालीन सपा विधायक दारा सिंह चौहान की वजह से हुआ था। दारा अब बीजेपी के उम्मीदवार हैं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे चौहान ने पिछले साल 12 जनवरी को मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था और सपा में शामिल हो गये थे।

देश और घोसी की जनता बीजेपी के साथ

हालांकि सपा के इन आरापों को लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने कहा कि

सपा और अखिलेश यादव घोसी के संभावित नतीजों को लेकर डरे हुए हैं। ये हर बार किसी न किसी को जिम्मेदार ठहराते हैं। कमियों पर काम करने की बजाए सरकार को कोसने का काम है इनका। घोसी में इस बार भगवा परचम लहराएगा और बीजेपी शानदार जीत हासिल करेगी। यही देश की जनता और घोसी की जनता का मिजाज है।

ये हैं घोसी सीट के जातिगत आंकड़े

अब भाजपा उम्मीदवार चौहान का मुकाबला समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह से हो रहा है। घोसी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 4.38 लाख मतदाता हैं और उनमें से 90,000 मुस्लिम, 1.5 लाख ओबीसी, 60,000 दलित और 77,000 सवर्ण हैं। अनुमान के मुताबिक, 45,000 भूमिहार, 16,000 राजपूत और 6,000 ब्राह्मण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+