घोसी उपचुनाव: परिणाम घोषित होने से पहले जयंत ने अखिलेश को दी बधाई, कहा- INDIA का हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद
उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह करीब 50 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। उनकी जाती को लगभग तय माना जा रहा है। सुधाकर ने सपा से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को करारी शिकस्त दी है।
फाइनल नतीजे आने से पहले ही समाजवादी पार्टी की सहयोगी आरएलडी के चीफ जयंत सिंह चौधरी ने अखिलेश यादव को जीत की बधाई दे दी। जंयत चौधरी ने इसे इंडिया गठबंधन की जीत बताया है।

आरएलडी चीफ जयंत सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, बड़ी जीत दर्ज करा कर INDIA का हौसला बढ़ाने के लिए घोसी, उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को धन्यवाद ! घोसी से प्रत्याशी, श्री सुधाकर सिंह जी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अखिलेश यादव जी को बधाई!
बता दें कि समाजवादी के विधायक दारा सिंह ने विधायकी से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। जिसके बाद यहां पर उपचुनावों का ऐलान किया गया था। उपचुनावो में जहां बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया तो वही समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह पर विश्वास जताया।
ताजा जानकारी के मुताबिक, सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 29वें राउंड में 49 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी दारा चौहान करारी शिकस्त की ओर हैं, हालांकि अभी चुनाव नतीजों के अंतिम परिणाम आने बाकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications