'अगर सैफई वापस नहीं पहुंचाया तो असली मां-बाप का बेटा नहीं', अखिलेश यादव पर जमकर बरसे ओपी राजभर

उत्‍तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सत्‍ताधारी भाजपा और प्रमुख विपक्षी सपा के बीच जमकर घमासान जारी है। पांच सितंबर को घोसी विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी। वहीं अब एनडीए गठबंधन में शामिल हो चुके ओपी राजभर ने अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है।

 OP Rajbhar

यूपी के घोसी में उपचुनाव के लिए भाजपा का प्रचार करने पहुंचे ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को चुनाव में जबरदस्‍त शिकस्‍त देकर वापस सैफई भेजने का दावा कर डाला है।

राजभर ने कहा "इस चुनाव में दारा सिंह नहीं बल्कि ओपी राजभर लड़ रहे हैं। पिछली बार हम किसी के साथ चुनाव लड़े थे लेकिन इस बार कमल का फूल हमारा चुनाव चिन्‍ह है।"

राजभर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा "वो लोग बहत परेशान हैं लेकिन घबराए मत जितना धोखा उन्‍होंने हमें और हमारे नेताओं को दिया है उसका हम सूद समेत लौटाकर उन्‍हें अगर सैफई वापस नहीं भिजवा दिए तो असल मां-बाप का बेटा नहीं।"
इसके साथ ही उन्‍होंने ललकार कर कहा "आ जाओ मैदान में, हम तैयार हैं। इनको लगता था कि ओपी राजभर को खत्‍म कर देंगे, हमें क्‍या खत्‍म करोगे भाई, खुद ही खत्‍म हो रहे हो।"

राजभर ने साथ ही सपा को राय दी कि अगले लगातार 20 साल तक विपक्ष में बैठने का जुगाड बना लें, जीतने की बात तो छोड़ ही दो। राजभर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिस पर लोग जमकर प्रतिकिया भी दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+