Ghosi Assembly By Poll: घोसी उपचुनाव में CM योगी की मेगा रैली की तैयारी में जुटी BJP
घोसी में हो रहे उपचुनाव में सपा-बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है। सपा के चीफ अखिलेश यादव यहां अपनी रैली कर चुके हैं जबकि सीएम योगी दो सितंबर को मेगा रैली को संबोधित कर सकते हैं।
Uttar Pradesh: देश में अगले साल होने वले लोकसभा चुनाव से पहले घोसी सीट पर हो रहे उपचुनाव को काफी अहम माना जा रहा है। सपा के चीफ अखिलेश यादव एक तरफ जहां दावा कर रहे हैं कि इस चुनाव का नतीजा देश में बदलाव का रुख तय करेगा वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने इस सीट को सपा से छीनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इसी क्रम में बीजेपी अपने फायर ब्रांड नेता और सीएम योगी की बड़ी रैली की तैयारी में जुटी हुई है।

दो सितंबर को हो सकती है योगी की रैली
बीजेपी के पदाधिकारियों की माने तो सीएम योगी की रैली दो सितंबर को घोसी में होने की संभावना है। इस रैली में सभी बड़े नेता और सहयोगी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी इस रैली को सफल बनाने में जुटी है। इसके लिए बथू स्तर के कार्यकताओं को भीड़ लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
घोसी सीट पर प्रचार के लिए उतरी है मंत्रियों की फौज
घोषी उपचुनाव को लेकर प्रचार का दौर शुरू हो चुका है। पांच सितंबर को यहां मतदान होना है। चुनाव में पूरी ताकत झोंक रही बीजेपी ने यहां प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लंबी चौड़ी लिस्ट जारी की थी लेकिन यहां उन नेताओं की भी साख दांव पर है जो इस इलाके से जुड़े हुए हैं। इस बीच सपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारकर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
इंडिया गठबंधन बनने के बाद पहला उपचुनाव
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने इस सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है लेकिन उसने किसी भी उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा नहीं की है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो INDIA गठबंधन बनने के बाद यह पहला उपचुनाव है जिसमें भाजपा ने दारा सिंह चौहान को मैदान में उतारा है और समाजवादी पार्टी ने घोसी के पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को टिकट दिया है। इन दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है।
सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर
सपा और बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई में सपा को अब कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी), सीपीआई, सीपीआई (एम), सीपीआई (एमएल), जेडी (यू) और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का समर्थन प्राप्त है। (एसएसपी), जबकि बीजेपी को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) और निषाद पार्टी का समर्थन प्राप्त है।
पांच सितंबर को होनी है वाेटिंग
घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है और रिजल्ट 8 सितंबर को घोषित किया जाएगा। इस सीट की सबसे ज्यादा खास बात यह है कि यहां के जातिगत समीकरण कई बार बड़ा उलट-फेर करते हैं। तो वहीं, सपा के सामने इस बार घोसी सीट को बचाने की चुनौती है। साथ ही, PDA की परीक्षा भी है।
विधानसभा सीट पर ये हैं जातीगत आंकड़े
अगर घोसी विधासभा सीट पर मतदाताओं की संख्या की बात करें तो यहां 4024763 वोटर्स है। इनमें पुरुष वोटर्स 228859, महिलाएं 194094 है। घोसी विधानसभा सीट पर दलित 60,000, चौहान 45,000, मल्लाह 70,000, यादव 40,000, सिया 45,000, सुन्नी 35,000, राजभर 35,000, भूमिहार 35,000, क्षत्रिय 40,000, ब्राह्मण 20,000, बनिया 15,000, मौर्य 15,000, कुर्मी 10,000, लोहार 10,000, कायस्थ 6,000 हैं।
सपा ने 2022 में जीती थी ये सीट
2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से दारा सिंह चौहान घोसी सीट से प्रत्याशी थे। उन्होंने भाजपा के विजय कुमार राजभर को 22216 मतों के अंतर से हराया था। दारा सिंह चौहान को कुल 1,08,430 वोट मिले थे। जबकि, बीजेपी के विजय राजभर को 86,214 मत प्राप्त हुए थे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर बीएसपी के वसीम इकबाल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications