रैपिड ट्रेन में गंदी हरकत कर बदनाम हुए छात्र-छात्रा की हुई सगाई, जल्द होगी शादी, जानें पूरा मामला
Rapid Rail Video: 24 नवंबर 2025 को नमो भारत ट्रेन में छात्र-छात्रा का अश्लील हरकत करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। ट्रेन में गंदी हरकत करने वाले छात्र-छात्रा की अब इंगेजमेंट करवा दी गई है। इसके साथ ही सप्ताह में दोनों की शादी कर दी जाएगी। छात्र-छात्रा की शादी करवाने का ये कदम युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोकने और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से उठाया गया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई के बजाय समाज सुधार पर ध्यान देना आवश्यक है।

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने आत्महत्या की थी कोशिश
बता दें नमो भारत रैपिड ट्रेन के अश्लील वीडियो में दिखी छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की थी और इलाज के बाद परिवार ने उसे बदनामी के डर से दूसरे शहर में भेज दिया था। छात्र और छात्रा दोनों के खिलाफ मुराबाद पुलिस स्टेशन में एफआई दर्ज हुई थी और फुटेज लीक करने वाले ऑपरेटर को तुरंत बर्खास्त कर उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
कौन हैं ये छात्र-छात्रा?
गाजियाबाद की रहने वाली छात्रा मेरठ के एक इंस्टीट्यूट से बीसीए कर रही है और लड़का गाजियाबाद के कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों का परिवार जाट समुदाय से है और दोनों परिवारों के घर की दूरी 3 किलोमीटर की दूरी पर है। दैनिक भाष्कर की रिपोर्ट के अनुसार लड़के-लड़की दोनों का मिडिल क्लास परिवार है।
क्या है पूरा मामला?
24 नवंबर की शात 4 बजे नमो भारत ट्रेन के प्रीमियम कोच-23 में ये दोनों सवार थे और अश्लील हरकत की। मेरठ और मोदीनगर के बीच का वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें ट्रेन के केबिन में एक लड़की यनिफॉर्म में थी और आईडी कार्ड पहना हुआ था वहीं लड़का सफेद स्वेटर में था।
वीडियो में छात्रा खिड़की वाली सीट पर बैठी है और उसके बगल में बैठा लड़का पहले उसे किस करता है। इसके बाद दोनों चादर के नीचे गलत हरकतें करते नजर आए थे।
वीडियो वायरल होने के बाद परिवार झेल रहे ये मुसीबत
लड़की का परिवार इस वीडियो के वायरल होने के बाद बहुत परेशानियां झेल रहा था। परिजनों के अनुसार इतनी बदनामी हुई कि लोग चलते-फिरते लोग हमारे घर में झांकते है। हमें इस घटना के बाद ज्यादातर बंद रखते हैं। अब दोनों परिवारों ने मिलकर इनकी शादी करवाने का फैसला किया है।
पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत शुरू की ये पहल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राहुल त्यागी ने बताया कि यह पहल 'ऑपरेशन मर्यादा' के तहत शुरू की गई है। इसके तहत स्कूल और कॉलेज के आसपास निगरानी बढ़ाई जाएगी। यदि कोई छात्र या छात्रा अश्लील फिल्मों या सामग्री के सेवन में संलिप्त पाया जाता है, तो पहले उसकी काउंसलिंग की जाएगी और उसके माता-पिता को सूचित किया जाएगा।
एसएसपी त्यागी ने आगे कहा, "हमारा लक्ष्य युवाओं को दण्डित करना नहीं, बल्कि उन्हें सही राह दिखाना है। कई बार अनजाने में या साथियों के दबाव में युवा ऐसी गतिविधियों में फंस जाते हैं। परामर्श और अभिभावकों की सहमति से विवाह का प्रस्ताव ऐसे युवाओं को एक स्थायी सामाजिक समाधान प्रदान करेगा।" यह निर्णय समाज कल्याण संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications