गाजियाबाद में अचानक रुक गई लोगों से भरी लिफ्ट, डर के मारे चिल्लाने लगे सब और फिर...

Ghaziabad news: हाल ही में सामने आए एक चौंकाने वाले मामले में बच्चों और महिलाओं समेत कई लोग लिफ्ट में फंस गए। इसके बाद जैसे-तैसे सभी लोगों को रेस्क्यू किया गया।

पूरा मामला गाजियाबाद के कविनगर पुलिस स्टेशन एरिया के गौर होम सोसाइटी का है, जहां कई सारे लोग लिफ्ट के अंदर फंस गए। महिलाओं और बच्चों समेत ये लोग तकरीबन 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे।

Ani twiter

लिफ्ट में फंसे लोगों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें काफी सारे लोग परेशान नजर आ रहे हैं। गनीमत रही कि कोई भी इस घटना में हताहत नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। लेकिन लिफ्ट में फंसे लोगों ने बाद में बताया कि लिफ्ट में सही तरह से मेंटेनेंस नहीं हुई थी। वीडियो में भी नजर आ रहा है कि इस घटना से सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई।

यहां देखें वीडियो...

लोगों ने दावा किया कि लिफ्ट में फंसने की ये घटना सोसाइटी मैनेजमेंट की लापरवाही की वजह से हुई है। इसी तरह की एक और घटना में मुंबई में भी लिफ्ट में हुई एक घटना में 8 लोगों को बुरी तरह चोटें आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+