Ghaziabad: बीजेपी से अखिलेश यादव का सवाल- 'लगातार आपकी सरकार, फिर क्यों बर्बाद हो रहे शहर'?

अखिलेश यादव ने बुधवार को गाजियाबाद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं, इस बीच बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गाजियाबाद पहुंचे। वहां पर उन्होंने गाजियाबाद नगर निगम की मेयर प्रत्याशी पूनम यादव के समर्थन में वोट मांगा। साथ ही वो उनके घर भी गए।

वहीं मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये चुनाव शहरों का है और बीजेपी के लोगों को ये बताना पड़ेगा कि लगातार उनकी सरकार है, आखिरकार ये शहर बर्बाद क्यों हो रहे हैं? स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं हुई हैं, जो सुविधाएं शहर में मिलनी चाहिए थी वो ये सरकार नहीं दे पाई है।

गाजियाबाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से जनता ने बीजेपी पर भरोसा किया। यहां पर बड़े संस्थान और बड़े कारोबार हैं। फिर भी गाजियाबाद वैसा का वैसा ही है। यहां पर एसटीपी प्लांट तक नहीं लगा, वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर कुछ नहीं हो रहा। बीजेपी तो शिक्षा के क्षेत्र में भी कुछ नहीं कर पा रही है।

अखिलेश ने कहा कि जिन-जिन निगमों में बीजेपी है, वहां पर जमकर भ्रष्टाचार कर रही। इस चुनाव में बीजेपी को हटाकर जनता जवाब देगी। पूर्व सीएम ने कहा कि सपा सरकार में जो साइकिल पथ बने थे, उसे भी बीजेपी वालों ने बर्बाद कर दिया।

उन्होंने महंगाई को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। सपा सुप्रीमो ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। दाल, आटा, सब्जियां, तेल सब कुछ महंगे मिल रहे। इस दर्द को महिलाएं अच्छी तरह से समझती हैं।

अखिलेश ने आगे कहा कि लखनऊ जैसी राजधानी से समाजवादियों का काम हटा दो तो क्या मिलेगा वहां? बीजेपी वाले बताएं यहां पर एक ऑटो वाले को पुलिस ने पीट-पीटकर मार दिया था, क्या उसकी सरकार ने सहायता की? समाजवादियों को सरकार से लड़ना है, डीएम-एसपी से लड़ना है, इनके पैसे से लड़ना है और इनकी टीवी चैनलों से लड़ना है, सोचो कितना कड़ा मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+