Ghaziabad: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लगी भीषण आग, झुग्गियों में मची अफरा-तफरी, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Ghaziabad Fire: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके से आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। कनावनी क्षेत्र में बनी झुग्गियों में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही मिनटों में भयावह रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। काले धुएं के गुबार से आसमान भर गया और ऊंची उठती लपटों को देखकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में सुरक्षित जगहों की ओर निकलते नजर आए।

आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं ताकि आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोका जा सके। फिलहाल टीमों की तरफ से लपटों पर काबू पा लिया है।

Ghaziabad fire

लाखों का सामान जलकर राख

इस घटना में राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं है। आग लगते ही अधिकांश लोग समय रहते झुग्गियों से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग की वजह से कई परिवारों का जरूरी सामान जलकर राख हो गया है। दमकल विभाग की प्राथमिकता फिलहाल आग को पूरी तरह बुझाने और हालात को सामान्य करने की है।

कौन है रूपेश राय? जिसके एक इशारे पर जल उठा नोएडा! पुलिस ने व्हाट्सएप चैट से खोली साजिश की पूरी कुंडली
कौन है रूपेश राय? जिसके एक इशारे पर जल उठा नोएडा! पुलिस ने व्हाट्सएप चैट से खोली साजिश की पूरी कुंडली

किस कारण लगी आग?

घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी पहुंच गई हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आग लगने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की संभावना पर भी जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित करने की कोशिश जारी है और आसपास के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है, ताकि राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

Lucknow Cylinder Blast: लखनऊ में दनादन फटे 30 सिलेंडर, 50 झोपड़ियां खाक! 4 बच्चों की जलकर मौत?
Lucknow Cylinder Blast: लखनऊ में दनादन फटे 30 सिलेंडर, 50 झोपड़ियां खाक! 4 बच्चों की जलकर मौत?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+