गोल्डन बाबा का 15 तोला सोना और कैश लेकर ड्राइवर फरार

गाजियाबाद। सोने से अपने लगाव के लिए मशहूर हर वक्त सोना पहने रहने वाले गाजियाबाद के सुधीर कुमार उर्फ गोल्डन बाबा का ड्राइवर उनका 15 तोला सोना और दो लाख कैश लेकर गायब है। ड्राइवर ने गोल्डन बाबा के अपार्टमेंट से ये चोरी की है। चोरी किए गए सोने की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। दो लाख कैश भी ड्राइवर के लाने की शिकायत गोल्डन बाबा ने इंदिरापुरम थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस तलाश में लगी

पुलिस तलाश में लगी

गोल्डन बाबा की तरफ से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की कोशिश की जा रही है, हालांकि वारदात के बाद से ही आरोपी का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस ने बताया है कि गोल्डन बाबा ने ड्राइवर को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के काम पर रखा हुआ थ, जिससे उसकी तलाश में दिक्कत हो रही है।

ऐसे हुआ गोल्डन बाबा को शक

ऐसे हुआ गोल्डन बाबा को शक

गाजियाबाद के वैभव खंड में रहने वाले गोल्डन बाबा ने बताया कि मंगलवार को उन्हें पंजाब के लिए निकलना था। उन्होंने ड्राइवर प्रदीप को फोन किया तो कहने लगा कि वो कहीं चला गया है, आज नहीं आ पाएगा। ड्राइवर के बर्ताव पर गोल्डन बाबा को शक हुआ तो उन्हें अपार्टमेंट की तलाशी ली। इस पर पाया कि उनके बेड की दराज से 2 लाख रुपए और 15 तोला सोना गायब है। इस पर फिर से उन्होंने प्रदीप को फोन किया तो उसका फोन बंद आया। इसके बाद वो इंदिरापुरम थाने पहुंचे और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सोने के शौक के चलते बनाई है पहचान

सोने के शौक के चलते बनाई है पहचान

गोल्डन बाबा उर्फ सुधीर कुमार मूलरूप से गाजियाबाद के रहने वाले हैं।हर वक्त सोने से लदा इनका शरीर सबका ध्यान अपनी ओर खींचता है। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन, हाथों में ब्रासलेट, भारी-भारी अगूंठियां देखकर राह चलते गोल्डन बाबा को देखने के लिए रुक जाते हैं। प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के कई गार्ड हर समय उनके साथ रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+