गाजियाबाद में वकीलों ने की जज के साथ बदसलूकी, कोर्ट में हुआ जमकर हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

गाजियाबाद जिला न्यायालय में जमानत याचिका को लेकर एक न्यायाधीश और वकील के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि वकीलों ने जिला जज के साथ बदसलूकी की। जिसके बाद जज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया। वकीलों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

जमानत याचिका को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द ही नियंत्रण से बाहर हो गया। वकीलों की एक बड़ी भीड़ न्यायाधीश के कक्ष में आ गई, जहां उन्होंने काफी व्यवधान पैदा किया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि व्यवस्था बहाल करने के लिए अर्धसैनिक बलों सहित सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है।
यह भी देखें: फर्जी सुप्रीम कोर्ट, फर्जी वकील..सायबर जालसाजों ने वर्धमान ग्रुप के प्रमुख SP ओसवाल को ऐसे लगाया चूना

Ghaziabad

वीडियो में वकील कुर्सियां चलाते और पुलिस द्वारा वकीलों को खदेड़ते देखा जा सकता है। इस हंगामे के दौरान कई वकील घायल हो गए हैं। जिसके बाद बार एसोसिएशन ने घटना पर विचार करने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाई। यह टकराव अदालत की सीमा तक ही सीमित नहीं रही बल्कि बाहर भी फैल गई।

जब पुलिस ने जबरन वकीलों को न्यायाधीश के कक्ष से बाहर निकाल दिया तब उन्होंने सुरक्षा बलों की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वकीलों का आरोप है कि उन्हीं कमरे में बंद कर के पीटा गया है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों को वकीलों को पीटते नजर आ रहे हैं। कुछ वकील हाथों में कुर्सियां उठाए नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कई वकील घायल हो गए हैं और बार एसोसिएशन ने अब इस स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक बैठक बुलाई है। जज के चैंबर से बाहर निकाले जाने के बाद, वकील बाहर इकट्ठा हुए और उनके खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।
यह भी देखें: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उठाया सख्त कदम, दिल्ली में 107 'फर्जी' वकीलों को किया निष्कासित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+