Kanwar Yatra 2024: गाजियाबाद के इन मार्गों से निकलेगी कांवड़ यात्रा, जानिए क्या है प्रशासन का पूरा प्लान

Kanwar Yatra 2024: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आगामी 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। कांवड़ यात्रियों के मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी और पुलिस कर्मचारियों के साथ सिविल डिफेंस के लोगों की भी तैनाती की गई है। साथ ही पूर्ण रूप से भरी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। वहीं शिवरात्रि से दो दिन पहले हल्के वाहनों की भी एंट्री पर रोक लग जाएगी।

इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग और एआरटीओ को भी निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए। इसके लिए रूट चार्ट ऐसा बनाया जाए। जिससे की कांवड यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी ना हो। सुरक्षा के सम्बंध में पुलिस विभाग को भी अपनी पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

kanwar yatra

गाजियाबाद में स्वास्थ्य विभाग को भी डीएम इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है कि कांवड़ मार्ग पर पूर्ण रूप से अपनी सेवाएं जारी रखी जाए। जगह जगह एम्बुलेंस, स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर, स्वास्थ्य ​कैम्प सहित अन्य की तैयारियों पूर्ण करें।

कांवड़ यात्रा के दौरान यह रास्ते होंगे प्रभावित

कांवड़ यात्रा के दौरान कई मुख्य मार्ग प्रभावित होंगे। इसकी व्यवस्था बनाने के लिए कुछ मार्गों को बंद किया जाएगा तो कुछ रास्तों को डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान गाजियाबाद के संतोष मेडिकल कट से मेरठ तिराहे की तरफ भरी वाहन नहीं जाएंगे। खोड़ा, काला पत्थर, कनवानी, सेक्टर 62, छिजारसी, कनवानी पिस्ते से एनएच 9 होते हुए इंदिरापुरम में एंट्री बंद रहेगी। वहीं गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग, एनएच 34 और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वसुंधरा फ्लाईओवर से मोहन नगर की तरफ जाने वाले भरी वाहनों का आवागमन बंद किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+