लखनऊ जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हुआ जानलेवा हमला, जख्‍मी हालत में KGMU में किए गए भर्ती

Gayatri Prashad Prajapati: लखनऊ जेल में बंद समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें 10 से ज़्यादा टाँके लगे हैं। वर्तमान में उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है। जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाए!"'

Gayatri Prashad Prajapati

जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब गायत्री प्रसाद प्रजापति जेल अस्पताल में इलाज के लिए गए थे। वहाँ उनकी साफ-सफाई कर रहे एक कैदी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कैदी ने लकड़ी के पट्टे से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया।

खून से लथपथ गायत्री प्रजापति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब स्थिर है।

प्रजापति वर्ष 2017 से जेल में बंद हैं और 2021 में उन्हें एक गैंगरेप मामले में अदालत ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी।

गायत्री प्रसाद प्रजापति का जन्म अमेठी के परसावा गाँव में सुखई राम के घर हुआ था। शुरुआती दिनों में उन्होंने बिल्डिंगों में पुताई का काम किया और 1985 से 1990 तक एचएएल कोरवा में पेंटिंग का काम किया।

उन्होंने 1993 में पहली बार बाल्टी के चुनाव चिह्न पर विधानसभा चुनाव लड़ा। इसके बाद, 2012 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+