सड़क पर पत्थर रखकर लूट के लिए तैयार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, 3 फरार, एक पकड़ाया

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन ऑल आउट का दौर जारी है। बलरामपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि 3 बदमाश मौके से फरार हो गए। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस के एक दरोगा को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उसकी जान बच गई।

gangster injured in police encounter in Balrampur

मामला कोतवाली उतरौला क्षेत्र के गुमड़ी पुल के निकट का है। उतरौला पुलिस कोतवाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गश्त पर थी। उसी समय मुखबिर की सूचना मिली कि कुछ बदमाश गुमड़ी पुल के निकट घात लगाए बैठे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के बाद गुमड़ी पुल के निकट पहुंची पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई कई राउंड फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।

gangster injured in police encounter in Balrampur

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि बदमाश सड़क के बीच पत्थर लगाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि उसका साथी निजामुद्दीन व 2 नेपाली साथी मौके से फरार हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+