बिहार: कुख्यात अपराधी बबलू दूबे की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या
बिहार के बेतिया सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए कुख्यात गैंगस्टर बबलू दुबे की आज दो हथियारबंद अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पटना। उत्तर बिहार के कुख्यात अपराधी बबलू दूबे की आज दिनदहाड़े बेतिया कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब एक मुकदमे में पेशी के बाद बबलू दूबे कोर्ट बिल्डिंग की सीढ़ी से नीचे उतर रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक दो हथियारबंद अपराधियों ने बबलू दूबे पर हमला कर दिया। अपराधियों ने दूबे को पांच गोली मारी। गोलियों की तड़तड़ाहट से बेतिया कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गयी। इसी बीच अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद कोर्ट परसिर से फरार हो गये।

घटना की सूचना मिलते हीं बेतिया के एसपी विनय कुमार कोर्ट परिसर पहुंचे। खून से लतपथ दूबे को पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी सुरक्षित क्षेत्र समझे जाने वाले कोर्ट परिसर में घटित इस घटना से पूरे बेतिया शहर में सनसनी फैल गयी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमा को सील कर पुलिस वाहनों के जांच का अभियान चला रही है। बता दें कि कुख्यात बबलू दूबे पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना अन्तर्गत सिसवा खरार गांव का रहने वाला था। दूबे के खिलाफ पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर एवं गोपालगंज जिले के कई थानों में करीब तीन दर्जन मामले दर्ज हैं। दूबे पर दर्ज अधिकांश मामले रंगदारी, लूट, हत्या एवं अपहरण से संबंधित हैं।
अपनी गिरफ्तारी से पूर्व इस कुख्यात अपराधी ने उत्तर बिहार की पुलिस की नाक में दम कर रखा था। वह हमेशा नई घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देते रहता था। दूबे की गिरफ्तारी वर्ष 2013 में पूर्वी चंपारण जिले के नेपाल सीमावर्ती आदापुर थाना क्षेत्र से उस समय हुई थी जब वह नेपाल जाने के फिराक में था। फिलहाल वह केन्द्रीय कारागार मोतीहारी में बंद था। बबलू दूबे की हत्या की खबर मिलते ही उसके सिसवा खरार स्थित पैतृक आवास पर सन्नाटा पसर गया। वहां कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications