बुलंदशहर में नाबालिग छात्रा को अगवा कर की हैवानियत, बनाया वीडियो

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि गांव के 6 युवक तमंचे के बल पर अगवा कर खेत पर बने ट्यूबवेल पर ले गए। वहां ले जाकर दो युवकों ने गैंगरेप किया और चार युवकों ने उसकी वीडियो क्लिप बनाई। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत में 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीडित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

Gangrape with a minor girl in Bulandshahr

मामला बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा 6 मार्च की शाम को गांव में रहने वाली अपनी एक सहेली के घर प्रोजेक्ट फाइल लेने के लिए गयी थी। आरोप है कि सहेली के घर जाते समय एक युवक ने उसको अगवा कर खेतों पर बने ट्यूबवेल पर ले गया। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही निखिल और जगतवीर ने उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही राहुल शर्मा, मोहित सैनी, संजीव व दीपक मोबाइल से सामूहिक बलात्कार की वीडियो क्लिप भी बनाई। पीड़िता के चीख पुकार मचाने पर आरोपियों ने छात्रा का मुंह बंद कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने व उसके छोटे भाई को जाने से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने घर पहुंच कर मामले की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी। मगर जब आरोपियों ने पीड़िता के साथ पुनः जबरदस्ती करने का प्रयास किया तो पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद करते हुए तहरीर दी। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 4 आरोपी अभी फरार है। जिन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फिलहाल पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+