नशीली दवा खिलाकर नाबालिग के जिस्म को रौंदते रहे तीन दरिंदे

इसके बाद हैवानियत की हद तब पार हो गई जब दरिंदे उसे बेहोशी की हालत में कराहता हुआ वहीं छोड़कर भाग निकले। काफी देर बाद जब पीड़ित लड़की को होश आया तो वो किसी तरह घर पहुंची...

वाराणसी। देश में जब निर्भया के दरिंदों की सजा मुकम्मल हो रही थी तो वहीं मोदी के वाराणसी में एक नाबालिग इसी तरह की दरिंदगी का शिकार हो गई। मामला वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र का है जहां 14 साल की एक मासूम के साथ बदमाशों ने हैवानियत को अंजाम दिया। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली ये नाबालिग लड़की एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए जा रही थी। तभी लौटते समय मासूम को पड़ोस के रहने वाले एक लड़के और उसके दो दोस्तों ने जबरन उठा लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

नशीली दवा खिलाकर नाबालिग के जिस्म को रौंदते रहे तीन दरिंदे

दरिंदों ने घटना को अंजाम देने से पहले उसे बेहोशी की दवा खिला दी उसके बाद बारी-बारी उसकी जिस्म को रौंदते चले गए। इसके बाद हैवानियत की हद तब पार हो गई जब दरिंदे उसे बेहोशी की हालत में कराहता हुआ वहीं छोड़कर भाग निकले। काफी देर बाद जब पीड़ित लड़की को होश आया तो वो किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को सारी कहानी बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बच्ची को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया।

पेशे से मजदूर पीड़ित के पिता की पड़ोस के रहने वाले गोलू नाम के एक लड़के से कुछ दिनों पहले ही कहासुनी हो गई थी। दरअसल गोलू उनके घर के बाहर बैठकर अक्सर शराब पिया करता था। जिससे नाराज होकर पीड़ित के पिता ने उसे धमकाया था। तो वहीं घटना के बाद पीड़ित के बयान से ये सामने आया है कि गोलू ने ही लड़की को अपने दो दोस्तों संग उठाया था और उसके साथ तीनों ने मिलकर बारी-बारी दरिंदगी को अंजाम दिया।

पॉस्को एक्ट में हुआ मुकदमा दर्ज

वहीं गैंग रेप की घटना सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। इस पूरे मामले पर चौबेपुर थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने OneIndia को बताया कि परिजनों की तहरीर पर गोलू और उसके दो अन्य दोस्तों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 3/4 पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मुख्य आरोपी गोलू के घर पर पुलिस लगातार दबिश डाल रही है।

इस निर्भया को भी मिलेगा न्याय!

बीते दिनों निर्भया कांड में दोषियों को अदालत से फांसी की सजा दी गई है। बावजूद इसके दरिंदगी थमने का नाम नहीं ले रही है। निर्भया की तरह ही ये नाबालिग भी न्याय की उम्मीद लिए बैठी है। देखना है इसे न्याय कब तक मिल पाता है।

{promotion-urls}

'मेरी प्यारी बिंदू' का हुआ मूवी म्यूजिक कॉन्सर्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+