क्रूज एमवी गंगा विलास को पीएम ने दिखाई हरी झंडी
Ganga Vilas Cruise (गंगा विलास क्रूज) Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास से निकलेगा सफर पर (Ganga Vilas Cruise Live Updates): वाराणसी-डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास अपने दौरे पर निकल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। काशी से बोगीबील तक 3200 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा में स्विट्जरलैंड के 32 पर्यटक शामिल हैं। बता दें, अपने सफर में यह यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश और असम के कुल 27 रिवर सिस्टम से होकर गुजरेगा। क्रूज बांग्लादेश होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक जाएगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविदास घाट पर मौजूद रहेंगे। जानिए रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास से जुड़े लेटेस्ट अपडेट...
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कार्यक्रम से जुड़े पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज-एमवी गंगा विलास और वाराणसी में टेंट सिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। https://t.co/ooCZZcX5mY pic.twitter.com/qHjBN4MrzK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023
सीएम योगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की
संत रविदास घाट पर लोक कलाकारों द्वारा दी जा रही है प्रस्तुति
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी-डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके मद्देनज़र वाराणसी के संत रविदास घाट पर जश्न मनाया जा रहा है। https://t.co/eGG8NR4jXK pic.twitter.com/d0XhcZA194
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023
3200 किलोमीटर की रोमांचक यात्रा पर निकलेगा
पीएम मोदी दिखाएंगे गंगा विलास को हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी-डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाएंगे। pic.twitter.com/Owl3g422sW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2023












Click it and Unblock the Notifications