Ganga Expressway Flight: गंगा एक्सप्रेसवे हवाई पट्टी पर विमान लैंडिंग की तैयारी, CM योगी करेंगे निरीक्षण

Ganga Expressway Flight: शाहजहांपुर के जलालाबाद इलाके में गंगा एक्सप्रेसवे पर बन रही हवाई पट्टी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा तय हो गया है। सीएम 27 अप्रैल को यहां का निरीक्षण करेंगे। अभी उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम तय नहीं है, लेकिन खबर है कि वह करीब दस मिनट तक यहां रुकेंगे।

सीएम योगी के दौरे को लेकर प्रशासन ने सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी शुरू कर दी हैं। जिले के आला अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं और कार्यों की समीक्षा में जुटे हैं। हवाई पट्टी से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक हर पहलू पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है।

Ganga Expressway Flight cm yogi

गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर खंडहर और चमरपुर कलां के बीच करीब पांच किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी तैयार की गई है। इस पट्टी पर भारतीय वायु सेना के विमानों की आपातकालीन लैंडिंग का पूर्वाभ्यास किया जाना है।

हवाई पट्टी पर 2 और 3 मई को वायुसेना करेगी अभ्यास

एसडीएम जलालाबाद दुर्गेश यादव ने जानकारी दी कि वायुसेना का अभ्यास दो और तीन मई को प्रस्तावित है। इसके मद्देनज़र रविवार से वायुसेना इस क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लेगी। इसके बाद आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

वायुसेना के अभ्यास से पहले पूरे क्षेत्र में जरूरी काम पूरे किए जा रहे हैं। हवाई पट्टी के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाड़बंदी भी कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री के दौरे से तेज हुई तैयारियां

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सीएम योगी के आगमन को ध्यान में रखते हुए तैयारियों को और रफ्तार दी गई है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

हवाई पट्टी पर लाइटिंग व्यवस्था, सुरक्षा उपकरण और अन्य सुविधाओं का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके अलावा, अग्निशमन और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है।

नो फ्लाइंग जोन घोषित, ड्रोन पर रहेगा प्रतिबंध

वायुसेना के अभ्यास के चलते गंगा एक्सप्रेसवे के जलालाबाद सेक्शन में पांच किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। इसमें चमरपुर कलां, पीरू, दियुरा, भदोखर, खूटा, नगला तालुका और खंडहर गांव शामिल हैं।

इस दौरान किसी भी तरह के ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून और माइक्रोलाइट विमान उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। संबंधित थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सख्त निगरानी के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई व्यक्ति ड्रोन उड़ाता हुआ पाया गया या किसी भी तरह की वायुसीमा उल्लंघन की कोशिश हुई तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+