यूपी का सरकारी स्कूल बन गया है जुआ का अड्डा, देखिए वीडियो

हापुड़ के बेखौफ इन जुआरियों ये तक याद नहीं रहा कि जहाँ वे जुआ खेल रहे है वो स्कूल है जहां बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए शिक्षा दी जाती है।

हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ से एक शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आयी है। यहाँ शिक्षा के मंदिर में जुआ खेला जाता है। सरकारी स्कूल अब जुए का अड्डा बन चुका है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि शहर हापुड़ के लज्जा पूरी के पास मालवीय प्राथमिक विद्यालय में जुआरी खुलेआम जुआ खेलते नज़र आ रहे हैं जिनको न तो पुलिस का खौफ है और ना ही पकड़े जाने का। मामला सामने आने के बाद डीएम ने जाँच कर कार्रवाई के आदेश दिए है।

यूपी का सरकारी स्कूल बन गया है जुआ का अड्डा, देखिए वीडियो

हापुड़ के बेखौफ इन जुआरियों ये तक याद नहीं रहा कि जहाँ वे जुआ खेल रहे है वो स्कूल है जहां बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए शिक्षा दी जाती है। जहां बच्चा पढ़-लिखकर कामयाब होने के सपने देखता है, उस जगह को असामाजिक तत्वों ने गैरकानूनी काम करने का अड्डा बना लिया है।

एक स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि स्कूल में खेलना गलत है। कहने को तो इस रास्ते से सैकड़ों लोग रोज आया-जाया करते हैं लेकिन यदि यहाँ पुलिस की बात की जाये तो एक भी पुलिसकर्मी दूर-दूर तक नजर नहीं आएगा। जब जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश से इस मुद्दे पर बात की गई तो उनका कहना है कि मेरे संज्ञान में ये मामला सामने आया है, मैं स्कूल को चेक करूँगा और अगर कोई दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+