पद संभालते ही प्रदेश सरकार पर अदिति सिंह का निशाना, कहा- महिलाएं सुरक्षित नहीं

लखनऊ। यूपी में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए राहुल गांधी और राजबब्बर लगातार कवायद कर रहे हैं। इसी कवायद के तहत युवाओं की मौका दिया जा रहा है। ताजा दांव कांग्रेस ने अदिति सिंह पर लगाया है। अदिति सिंह रायबरेली से विधायक हैं।

full profile of aditi singh congress MLA in hindi

अदिति सिंह, अखिलेश सिंह की बेटी हैं। अखिलेश सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं और रायबरेली से 5 बार विधायक रह चुके हैं। अदिति सिंह अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुकी हैं। इससे पहले वे उत्तरांखड और दिल्ली के प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़ी हैं।

राहुल गांधी ने अब अदिति सिंह को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। अदिति सिंह ने राहुल, प्रियंका और सोनिया को इसके लिए धन्यवाद भी दिया है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अब यूपी में जनाधार बढ़ाने की कोशिशों में है और अदिति पर इसी कारण दांव लगाया गया है।

पद संभालते ही अदिति ने यूपी में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, इस मुद्दे को सड़क से संसद तक उठाने की आवश्यकता है।

प्रियंका गांधी की करीबी माने जाने वाली अदिति ने 90 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीता था। अब वो यूपी में महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूती देने का काम करेंगी। देखना ये होगा कि 2019 के चुनाव में अदिति किस तरह पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में मदद करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+