Atiq Ahmad Murder: नकली अतीक और अशरफ के साथ SIT ने रीक्रिएट किया सीन, VIDEO

अतीक अशरफ हत्याकांड का एसआईटी ने सीन रिक्रिएट किया है। न्यायिक आयोग के सदस्य प्रयागराज के कोल्विन अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे हैं।

atiq

प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। इस मामले में एसआईटी, फॉरेंसिक टीम के साथ ही न्यायिक आयोग की टीम जांच कर रही है। वहीं, एसआईटी माफिया अतीक और अशरफ की हत्या का सीन रिक्रिएट कर वारदात से जुड़े पहलुओं को जानने की कोशिश कर रही है।

अतीक अशरफ हत्याकांड के बाद तमाम सवाल खड़े हुए जिनके जवाबों को जानने के लिए जांच टीम ने दोबारा क्राइम सीन रिक्रिएट किया। इस दौरान अधिकारी अहम दस्तावेज लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिलान की। वहीं, जांच में सहयोग के लिए एसएचओ और घायल सिपाही को भी बुलाया गया, जिससे वारदात को सटीक समझा जा सके।

प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान नकली अतीक और अशरफ को लाया गया। साथ ही जांच टीम इस सीन को रिक्रिएट करके ये जानने की कोशिश कर रही है कि तीनों हमलावरों ने अतीक और अशरफ को कैसे मारा था।

एसआईटी की टीम के साथ मौके पर फॉरेंसिक टीम भी मौजूद है। साथ ही वारदात की बारीकी समझने के लिए मौके पर एसएचओ राजेश मौर्य और फायरिंग में घायल हुए सिपाही मान सिंह को भी लाया गया है।

वहीं, इस हत्याकांड के तीनों आरोपी शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, तीनों अपने बयान बार बार बदल रहे हैं, जिसके कारण सच पता लगाने के लिए तीनों का नॉर्को टेस्ट भी किया जा सकता है।

बता दे कि मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। पुलिस और पत्रकारों के सामने हुए इस हत्याकांड को देखकर हर कोई हैरान रह गया। वहीं, इस हत्याकांड के बाद पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें: जब होंडा सिटी में बैठे Atiq Ahmed पर दिल्ली पुलिस के जवान ने कनपटी पर तान दी थी पिस्टल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+