स्कूल के सामने लावारिस अटैची, पहुंचा बम निरोधक दस्ता, निकला क्या?
कानपुर। यूपी के कानपुर में एक प्राइवेट स्कूल के बाहर लावारिश लावारिस अटैची मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले स्कूल का मेन गेट बंद कराया और रोड को चारों तरफ से ब्लॉक कर दिया और बम निरोधक दस्ता को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू की और करीब दो घंटे बाद उसे किसी तरह खोला गया तो उसके अंदर से एक चाय बनाने वाला फ्राईपैन मिला जिसे देख सब हैरान रह गए और पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

हडसन स्कूल के पास एक लावारिस अटैची देख लोगो में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ता को बुलवाया और जांच शुरू की गयी | सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने उस इलाके के चारो तरफ बैरिकेडिंग लगा कर रोड को ब्लॉक कर दिया गया।

मौके पर पहुंचे डिप्टी एसपी ने बताया की एक लावारिस अटैची की सूचना मिली जिस पर हम लोग यहां आये तो देखा स्कूल के बहार एक अटैची रखी है और लोग दूर खड़े थे। इस पर हम लोगों ने चारो तरफ बैरिकेडिंग कराया और बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी।
मौके पर जांच में अटैच खोली गई तो उसके अंदर से एक फ्राईपैन निकला तब जाकर राहत की सास ली वही स्कूल के मेन गेट को बंद करा दिया गया था और स्कूल के बच्चो को क्लास से नहीं निकलने को भी कह दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications