Free Smartphone: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 25 लाख युवाओं को मिलेगा मुफ्त स्मार्टफोन, सिर्फ ये लोग होंगे पात्र
Free Smartphone: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को प्रयागराज में हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन और टैबलेट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देना है।
सरकार ने घोषणा की है कि स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 25 लाख युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। इस योजना पर 2493 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। एक स्मार्टफोन की औसत कीमत लगभग 9972 रुपये होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित करने की इस योजना के लिए इस वितरण प्रक्रिया की निगरानी यूपी डेस्क को सौंपी गई है, जो पूरी क्रय प्रक्रिया को नियंत्रित करेगी।
यह है पात्रता के नियम और शर्तें
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित शर्तों का पालन करना होगा:
- आवेदक यूपी का मूल निवासी हो।
- आवेदक स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा धारक या विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा हो।
- परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपये से अधिक न हो।
- पहले से मुफ्त स्मार्टफोन या टैबलेट प्राप्त करने वाले पात्र नहीं होंगे।
आवेदन प्रक्रिया क्या है?
छात्रों की जानकारी संबंधित स्कूल या कॉलेज द्वारा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद योग्य छात्रों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया में मदद के लिए हर कॉलेज में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
डाटा सत्यापन और वितरण प्रक्रिया
स्कूल या कॉलेज द्वारा डाटा अपलोड करने के बाद सरकार उसकी जांच करेगी। किसी प्रकार की गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। छात्रों को सत्यापन से संबंधित सूचनाएं एसएमएस या पोर्टल के माध्यम से दी जाएंगी। अगर कोई समस्या हो, तो छात्र अपने कॉलेज के नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
- निवास, आय और जाति प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर












Click it and Unblock the Notifications