बरेली के युवा भी हुए एक्ट्रेस अनारा गुप्ता के 'जाल' का शिकार, गंवाए लाखों रुपए
Recommended Video

बरेली। पूर्व मिस जम्मू और भोजपुरी एक्टर अनारा गुप्ता का नया कारनामा सामने आया है। अनारा ने बरेली में हीरो बनाने के नाम पर लाखों की ठगी की है। उसके खिलाफ बारादरी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विवादों से अनारा का पुराना नाता
बॉलीवुड की दुनिया मे 2000 के दशक में तेजी से उभरने वाली अनारा गुप्ता का लगता है विवादों से पुराना नाता है। अनारा पहले सीडीकाण्ड में जेल भी जा चुकी है और एक बार फिर जेल जाने की तैयारी में है। अनारा ने एम्परर मीडिया एंड इंटरटेनमेंट कंपनी बनाकर फ़िल्मी दुनिया देश के कई राज्यो में फ़िल्म में हीरो बनाने के नाम पर ठगी की है।

बरेली में मुकदमा दर्ज
अनारा ने बरेली के वकील जावेद को अपना शिकार बनाया और उनसे 3.5 लाख की ठगी की है। जावेद का कहना है कि अनारा ने बरेली में और भी कई लोगों से करोड़ो रुपये हड़प लिया है। वहीं इस मामले में एसपी सिटी का कहना है कि एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

अजय देवगन के नाम पर धोखाधड़ी
यूपी एसटीएफ ने बड़ा खुलासा करते हुए फिल्म स्टार अजय देवगन के नाम पर 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले का खुलासा किया। इस ठगी के मामले में फिल्म अभिनेत्री और पूर्व मिस जम्मू अनारा गुप्ता का नाम सामने आया। एसटीएफ ने इस 200 करोड़ के ठगी के पीछे मास्टरमाइंड ओमप्रकाश यादव को इलाहाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ को ओमप्रकाश गुप्ता और अनारा गुप्ता के बीच हुई व्हाट्सऐप चैटिंग भी प्राप्त हुए हैं।

प्रोडक्शन हाउस बनाकर ठगी
मिस जम्मू अनारा गुप्ता का एक प्रोडक्शन हाउस है। अनारा गुप्ता कई राज्यों जैसे, यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जाकर लोगों को अपने प्रोडक्शन हाउस के बारे में बताती थीं और उनमें पैसे लगाने को कहती थी। इसके बदले में वो उन्हें पैसे कमाने का लालच भी देती थीं। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications