हापुड़-पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, चार बदमाश गिरफ्तार

हापुड़। उत्तर प्रदेश में "ऑपरेशन क्लीन" लगातार जारी है। ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस लगातार बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। वहीं, कुछ इनामी बदमाश पुलिस के डर से खुद ही सरेंडर कर रहे है। ताजा मामला हापुड़ का है, यहां मंगलवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया।

four wanted criminal arrested in hapur

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मुखबिर ने सूचना दी कि 19 दिसम्बर को चीनी की गाड़ी लूटने वाले बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए आये है। इस सूचना के आधार पर पुलिस पिलखुवा रोड़ पर चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान एक कार आती हुई दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश धौलाना की तरफ भागने लगे तभी बदमाशों की कार दीवार से टकरा गई। कार सवार पांच बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। बता दें कि पुलिस-बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जबकि एक बदमाश ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। वहीं, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

four wanted criminal arrested in hapur

पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों के पास से अवैध हथियार, कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाश मोनू, टिंकल पर 15-15 हजार रूपए का ईनाम भी है और दोनों भाई है। पहले भी कई लूट की घटनाओ को अंजाम दे चुके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+