भीम आर्मी चीफ पर हमला करने वाले चार संदिग्ध हिरासत में, कार भी हुई बरामद
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार को जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में शामिल चार संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही। पुलिस ने एक कार भी पकड़ी है, बताया जा रहा कि उसका इस्तेमाल वारदात में हुआ था।
जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस की टीम ने सहारनपुर से एक कार बरामद की। माना जा रहा हमलावर इसी में सवार होकर आए थे। इसके अलावा 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

वहीं दूसरी ओर चंद्रशेखर की हालत अब सही है, ऐसे में उनको गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अस्पताल के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही अदंर जाने वालों की जांच की जा रही।
Recommended Video
देवबंद के दौरे पर थे चंद्रशेखर
आपको बता दें कि बुधवार को भीम आर्मी चीफ देवबंद के दौरे पर पहुंचे थे। उस दौरान कुछ लोग कार से आए और उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। उनकी किस्मत अच्छी थी कि गोली पेट को छूकर निकल गई। तुरंत ही उनको देवबंद के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घटना के चश्मदीदों ने बताया कि कार हरियाणा नंबर की थी। ऐसे में तुरंत सभी जगहों पर नाकेबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। इसके अलावा उस रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए।
साथ वालों ने भी पहचाना
मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंद्रशेखर के ऊपर कुल चार राउंड फायरिंग हुई थी। हमलावर शिफ्ट डिजायर कार में थे। जब ये घटना हुई तो वो दिल्ली से अपने घर जा रहे थे। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है। वहीं चंद्रशेखर ने पुलिस को बताया कि उनको हमलावरों के बारे में याद नहीं, लेकिन उनके लोगों ने उनको सही से देख लिया था। वो हमला करके सहारनपुर की ओर भागे, जबकि उनकी गाड़ी ने यूटर्न ले लिया था।












Click it and Unblock the Notifications