यूपी: संभल में एक परिवार के चार लोगों की मौत, चार लोग घायल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

Four persons of same family died in road accident in Sambhal

हादसा बनियाठेर थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाइवे पर हुआ है। रामपुर जिले के पटवई थाना इलाके के मतावली गांव निवासी रामपाल अपनी पत्नी सीमा व दो बच्चे खुशबू और दीक्षा को लेकर मोटरसाइकिल से संभल जिले के चंदौसी में रिश्तेदारी में आए थे। रामपाल अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर चारों लोग वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही रामपाल की मोटरसाइकिल बनियाठेर थाना इलाके के गोपालपुर गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार रामपाल उसकी पत्नी सीमा और दोनों बच्चे खुशबू और दीक्षा सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सेंट्रो कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही बनियाठेर थाना पुलिस समेत सीओ ओमकार सिंह यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी के लिए भिजवाया गया। वहीं चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले को लेकर सीओ ओमकार सिंह यादव का कहना है कि सड़क हादसे में अभी तक 4 लोगों की मौत हुई है। जबकि कुछ लोग घायल हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जिन लोगों की हालत गंभीर थी उनको फिलहाल हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। साथ ही मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+