कुत्ते के टॉयलेट की शिकायत करने घर आए चार लोगों को शख्स ने एक के बाद एक मार दी गोली

पड़ोसी मुन्ना यादव के कुत्ते ने पूरन लाल हलवाई की दूकान के आगे खड़े स्कूटर पर टॉयलेट कर दिया। इसके बाद शिकायत करने पर मुन्ना यादव घर में घुसा और अपना अवैध तमंचा निकालकर लाया...

बरेली। यूपी के बरेली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुत्ते के टॉयलेट करने पर खूनी संघर्ष हो गया। स्कूटर पर कुत्ते के टॉयलेट करने की शिकायत लोगों को महंगी पड़ी। इस दौरान कुत्ते के मालिक ने अवैध तमंचे से चार लोगों को गोली मार दी।

कुत्ते के टॉयलेट की शिकायत करने घर आए चार लोगों को शख्स ने एक के बाद एक मार दी गोली

घायल निजी अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं और रोती-बिलखती महिलाएं हॉय-तौबा कर रही हैं। घटना किला थाना क्षेत्र के नव दुर्गा मंदिर के पास का है जहां बुधवार रात करीब आठ बजे पड़ोसी मुन्ना यादव के कुत्ते ने पूरन लाल हलवाई की दूकान के आगे खड़े स्कूटर पर टॉयलेट कर दिया। इसके बाद शिकायत करने पर मुन्ना यादव घर में घुसा और अपना अवैध तमंचा निकालकर लाया और वहां मौजूद पूरन, विजय, मुकेश और राजेंद्र को गोली मार दी। गोली लगते ही चारों लोग सड़क पर ही गिर गए, जिसके बाद सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कुत्ते के टॉयलेट की शिकायत करने घर आए चार लोगों को शख्स ने एक के बाद एक मार दी गोली

बता दें कि इस वारदात में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं जबकि एक अन्य व्यत्कि शामिल है। वारदात की खबर लगते ही मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए और हंगामा करने लगे। घटना की खबर लगते ही कई थानों की पुलिस और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। इस बीच गोली कांड में घायल हुए लोगों के परिजनों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया। लेकिन पुलिस ने जैसे-तैसे बीच-बचाव कर अग्र हुए लोगों को रोका। वहीं एसपी सिटी का कहना है की मौके से फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुत्ते के टॉयलेट की शिकायत करने घर आए चार लोगों को शख्स ने एक के बाद एक मार दी गोली

वहीं घटना की खबर लगते ही घायलों को देखने के लिए शहर के विधायक डॉ. अरुण भी अस्पताल पहुंचे। महज कुत्ते के विवाद में चार लोग अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे हैं। सभी की हालत गंभीर है, अब देखना ये है की पुलिस आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

{promotion-urls}

अपने लॉन्च ऑफ कैम्पेन में मलाइका अरोड़ा, देखिए तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+