UP News: ग्रेटर नोएडा में चार लोगों की एक साथ मौत से खत्म हो गया पूरा परिवार,ऐसे हुआ यह हादसा

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उस समय हडकंप मच गया, जब एक ही कमरे में चार लोगों का शव मिला। इसमें पति-पत्नी,भाई,बहन शामिल हैं। इस घटना से गांव में मातम फैल गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हाथरस के सिकंदराराऊ गांव के रहने वाले पप्पू सिंह के दो पुत्र,पुत्री और बहू ग्रेटर नोएडा में किराए के मकान में रहते थे। वहां पर बड़ा बेटा चंद्रेश जोमेटो कम्पनी में सेल्समैन का कार्य करता था और राजेश परांठे की ढकेल लगाया करता था। पत्नी निशा और बहन बबली काम में हाथ बंटातीं थीं। माना जा रहा है कि 31 जनवरी की रात परांठों के लिये आलू उबालने के लिये गैस पर रखे गये। उसके छत्तीस घण्टे बाद जब मकान मालिक पवन सिंह ने देखा कि चारों लंबे समय से बाहर नहीं आये। कमरे से बुदबू आ रही थी। शक के आधार पर पुलिस को बुलाया गया।

up

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खोला तो चारों कमरे में मृत पड़े हुए थे। मकान मालिक ने बताया कि रोजाना रात में ये लोग आलू उबालते थे। घटना वाली रात शायद ये लोग सो गए। किसी कारण आलू उबलने के बाद गैस पाईप में छेद होने से गैस का रिसाव हो गया हो। उम्मीद जताई जा रही है कि चारों की इसी दौरान दम घुटने से मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+