यूट्यूब से नकली नोट बनाना सीखकर छापे लाखों, बाजार में चलाते थे, कारनामा देख पुलिस भी हैरान
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन लाख से अधिक की नकली करेंसी के साथ प्रिंटर व स्कैनर बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का एक साथी भागने में कामयाब रहा, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि नकली नोट बनाने का तरीका यूट्यूब से सीखा करते थे।

एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मंडी पुलिस ने आमिर, अफजाल, उपेंद्र और सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 3 लाख 44 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। इनमें 2500 से ज्यादा नकली नोट सौ के हैं। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया गया। ये आरोपी यूट्यूब पर नकली नोट बनाने की तरीका सीखा करते थे।

पुलिस पूछताछ में चारों आरोपियों ने बताया कि वह जाली करेंसी को स्केनर से तैयार करते हैं। उनका फरार हुआ साथी खलील भी साथ काम करता है। जाली करेंसी को मौका तलाश कर असली करेंसी के रुप में प्रयोग करते हैं। यह जाली करेंसी पैठ, बाजार, मेला आदि में आसानी से असली करेंसी के रूप में चल जाती है।
ये भी पढ़ें- Video: पुलिस के सामने डायल 100 गाड़ी से खींचकर युवक की पीट पीटकर हत्या, इलाके में फोर्स तैनात












Click it and Unblock the Notifications