Kanpur News: तेज रफ्तार कार में मस्ती कर रहे 4 दोस्त रेलिंग तोड़ गंगा में समा गए

कानपुर। यूपी में कानपुर के गंगा बैराज पर चार दोस्तों को मस्ती करना इतना भारी पड़ा कि उनको अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दरअसल पी रोड के रहने वाले चार दोस्त परमट से बाबा आनंदेश्वर के दर्शन करने के बाद मौज मस्ती के लिए अपनी कार से गंगा बैराज पंहुच गये लेकिन बैराज पहुंचते ही उनकी गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर बैराज की रेलिंग तोड़कर गंगा में समा गयी। गंगा में कार गिरने की सूचना पर पुलिस और गोताखोर बचाव कार्य में जुट गए। करीब पांच घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद कार और दो शव को गंगा से बाहर निकालने में सफल हो सके।

पांच घंटे की मशक्कत से निकाले गए शव

पांच घंटे की मशक्कत से निकाले गए शव

कानपुर के पी रोड का रहने वाला रजत टण्डन दिल्ली में रहकर एमसीए की तैयारी कर रहा था। रजत दशहरे के पर्व पर दिल्ली से कानपुर अपने घर आया था। कानपुर पहुंचकर रजत अपने दोस्त हनी, निखिल, विक्की के साथ अपनी कार से परमट में बने बाबा आनंदेश्वर के दर्शन करने के बाद गंगा बैराज को निकल पड़े लेकिन रजत की आई 20 कार जैसे ही गंगा बैराज के पुल पर पहुंची वैसे ही गाडी की स्पीड अधिक होने के कारण अनियंत्रित हो गयी और एक आइसक्रीम बेचने वाले को टक्कर मारते हुए गंगा में समा गयी। इस हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य में जुट गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद कार और एक शव को बाहर निकाला जा सका। हादसे की जानकारी मिलने पर रजत के परिजन मौके पर पहुंचे।

विधायक नीलिमा कटियार रही मौके पर

विधायक नीलिमा कटियार रही मौके पर

गंगा बैराज में कार गिरने की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक नीलिमा कटियार मौके पर पहुंचकर पुलिस के अधिकारियों को बचाव कार्य के लिए निर्देश देती रही। बीजेपी विधायक ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ मौके पर

पुलिस प्रशासन, एनडीआरएफ मौके पर

पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम को कॉल किया गया। बहुत जल्दी ही रेस्क्यू ऑपरेशन चालू हो जाएगा लेकिन यहां पर बीजेपी विधायक ने सवाल जरूर खड़ा कर दिया कि जिस तरह बचाव कार्य होना चाहिए था उस तरह से नहीं हुआ। गंगा बैराज में कार गिरने की सूचना पर तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में लग गयी। करीब तीन घन्टे से ज्यादा कड़ी मशक्कत के बाद गाडी को बाहर निकाला जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+