UP News: दर्दनाक सड़क हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, पत्नी,मां व बेटे ने एक साथ तोड़ा दम

Road Accident In Orai Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उरई से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां लोडर से तीर्थस्थल के दर्शन कर लौट रहे दर्शालुओं को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों सहित कुल चार की मौत हो गयी। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। डंपर चालक फरार है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहाना गांव के रहने वाले एक कोचिंग टीचर लालू उर्फ दूर्वासा यादव अपने छात्रों को लेकर मध्य प्रदेश के दतिया में पीतांबरा माता के दर्शन करने गए थे। लोडर में गांव की कुछ पुरुष व महिलाएं भी थीं। रविवार की देर रात लौटते समय करीब पौने एक बजे शहर कोतवाली के कैथेरी टोल प्लाजा के पास सर्विस लेन से उतरते वक्त उनके लोडर को पीछे से एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे लोडर पलट गया।

orai up

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चार लोगों ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार लालू उफ दूर्वासा यादव का दो साल का बेटा अनुरुद्ध, पत्नी प्रियंका देवी (28), मां मुन्नी देवी (50), छात्रा नैंसी (16) की मौत हो गई।

वहीं छात्र आयुष, आकांक्षा, रितिका, विशाल, ओमनी रजनी, अंजलि आदि कई लोग घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर शिक्षक दुर्वासा को हायर सेंटर झांसी रेफर कर दिया। अन्य सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+