शॉर्ट सर्किट का कहर, मकान में घुटकर मरे एक परिवार के 4 लोग

कानपुर में एक घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और एक परिवार के चार लोग दम घुटने की वजह से इस हादसे का शिकार हो गए।

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के चकेरी इलाके के लालबंगले बाजार में सोमवार को तड़के एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। घर में सो रहे एक ही परिवार के 4 लोगों की दम घुटने से मौत हो गयी। घर से आग की लपटें उठते देख पड़ोसियों ने दमकल विभाग को सूचना दी। घटना की जानकारी पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

घर में ही बना था साड़ी का गोदाम

घर में ही बना था साड़ी का गोदाम

कानपुर के चकेरी इलाके के लालबंगला बाजार में रहने वाले नीरज जैन का साड़ी का कारोबार है। नीरज घर पर ही साड़ी का गोदाम भी बनाये हुए थे। सोमवार को तड़के उनके घर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। घटना के समय घर में नीरज जैन ( 40 ) उनकी पत्नी सिम्पी जैन ( 37 ) उनकी माँ मेम रानी जैन ( 70 ) उनका बेटा उज्जवल जैन ( 17 ) थे।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले जला मकान

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले जला मकान

चारो लोगों की घर में ही दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने दमकल विभाग को सूचना दी लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक पूरा मकान जल चूका था।

चारो शवों को पुलिस ने पॉस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पुलिस और दमकल विभाग के लोगों ने चारों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर आलाधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+