VIDEO: सड़क हादसे में 4 की मौत, डेड बॉडी निकलवाने के लिए बुलानी पड़ी क्रेन
इस एक्सीडेंट में ड्राइवर का पैर स्टेयरिंग के नीचे फंस गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने NHAI से क्रेन मंगाकर तब जाकर गाड़ी में फंसी हुई डेड बॉडी निकलवाई गई।
चंदौली। यूपी के चंदौली में रविवार रात एक सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण एक कार डिवाइडर क्रॉस कर ट्रक में जा घुसी। गाड़ी में सवार 4 में 2 लोगों की इस दौरान मौके पर ही मौत ही गई। जबकि 2 घायलों ने हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। गाड़ी में फंसी ड्राइवर की बॉडी को 2 क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसपी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

देखिए VIDEO...
NHAI के क्रेन से घंटों के रेस्क्यू के बाद निकली डेड बॉडी
रात करीब 10.30 बजे के बिहार की तरफ से तेज रफ्तार गाड़ी आ रही थी। अचानक वो अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस कर सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसा। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गावं के पास NH-2 पर घटी है। प्रत्यक्षदर्शी गुड्डू ने बताया कि गाड़ी की स्पीड बहुत तेज थी। जिसकी वजह से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मौके पर 108 एंबुलेंस से 2 घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया। इस एक्सीडेंट में ड्राइवर का पैर स्टेयरिंग के नीचे फंस गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने NHAI से क्रेन मंगाकर तब जाकर गाड़ी में फंसी हुई डेड बॉडी निकलवाई गई।
पुलिस ने बताया कि दो की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई
एसपी संतोष सिंह ने OneIndia से बात करते हुए कहा कि बीती रात 'दो गाड़ियों की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। इस एक्सीडेंट में दो लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि जो गंभीर रूप से घायल थे। हम लोगों ने उन्हें तुरंत वाराणसी के BHU ट्रॉमा सेंटर भेजवाया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई हैं। यही नहीं गाड़ी चला रहे ड्राइवर की सामने से ट्रक से टक्कर होने के कारण उसका पूरा शरीर गाड़ी में फंसा हुआ था। जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है की टक्कर बहुत ही जोरदार थी। दो बड़े क्रेन की सहायता से घंटे भर रेस्क्यू किया गया। गाड़ी में सवार सभी लोग चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र की नई बस्ती के रहने वाले थे। उसमें 2 चचेरे भाई भी है। मौके पर आनंद और ड्राइवर महेश की मौत हुई है। जबकि आकाश और अजय जो चचेरे भाई हैं उनकी मौतें वाराणसी हॉस्पिटल ले जाते समय रस्ते में हो गई।












Click it and Unblock the Notifications