यूपी के पूर्व मंत्री का बेटा जबरन घर में घुसा, लड़कियों के साथ की अश्लील हरकत, पुलिस ने एफआईआर तक नहीं लिखी

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में समाजवादी पार्टी की सरकार में राज्यमंत्री रहे एसपी यादव के बेटे पर घर में घुसकर मारपीट करने और महिला से अश्लील हरकत करने के गंभीर आरोप लगे है। पीड़िता की मां ने कोतवाली नगर में नामजद तहरीर देकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। लेकिन पुलिस ने पीड़िता की तहरीर लेने से इंकार कर दिया है।

ये है मामला

ये है मामला

मामला जिले के मोहल्ला पहलवारा का है, जहां के रहने वाले गिरधारी यादव ने बारिश के पानी को रोकने के लिए मेढ़ बंद कर रखी थी। इसी बात को लेकर उनके पट्टीदार बलभद्र से कहासुनी हो गई। बलभद्र पूर्व मंत्री एसपी यादव के यहां ड्राइवरी का काम करता है। कुछ देर बाद बलभद्र, मंत्री के बेटे राकेश यादव, रोहित यादव, अमित यादव, राहुल यादव, सहित कुछ लोगों के साथ गिरधारी के घर पहुंच गए। सभी ने जबरन उसके घर में घुसकर उसके परिवार के सदस्यों से मारपीट की।

दबंगो ने की महिलाओं के साथ मार पीट

दबंगो ने की महिलाओं के साथ मार पीट

घर में मौजूद गिरधारी यादव की पत्नी पूनम यादव को दबंग पीटने लगे। अपनी मां को पीटता देख उसे बचाने आई उसकी बेटे के साथ भी आरोपियों ने मार पीटा की। दबंगो ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हरकत भी की। आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर कहीं शिकायत की तो तुम लोगों को जान से मार देगें। आनन फानन में मारपीट में घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता की मां ने आरोपियों को नामजद करते हुए कोतवाली नगर में लिखित तहरीर देकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रखने को मजबूर

पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रखने को मजबूर

मामला पूर्व मंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रखने को मजबूर है। पीड़ितों की मानें तो पुलिस ने उनकी तहरीर लेने से इंकार कर दिया और कहा कि अपनी तहरीर से मंत्री पुत्र का नाम हटाओं तभी हम तहरीर लेंगे और तुम्हारा मुकदमा लिखेंगे। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है पीड़ित अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। मामले की जांच कर कराई की जायेगी।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में घुस आए बांग्लादेशी बदमाश, पुलिस से हुई खतरनाक मुठभेड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+