'जनता को धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया, सबसे झूठी पार्टी है BJP', अखिलेश यादव ने कहा
'जनता को धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया, सबसे झूठी पार्टी है BJP', अखिलेश यादव ने कहा
लखनऊ, 02 अक्टूबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैस नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे नेताओं के दल बदलने का सिलसिसा बढ़ता जा रहा है। इस क्रम में सबसे बड़ा झटका यूपी कांग्रेस को लगा है। बता दें, शुक्रवार (01 अक्टूबर) को कांग्रेस नेता गयादीन अनुरागी और कई बार विधायक रह चुके कांग्रेस नेता विनोद चतुर्वेदी जालौन ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। अखिलेश यादव की उपस्थिति में विभिन्न दलों एवं संगठनों के नेताओं ने सपा का दामन थामा।

नेताओं का स्वागत करने के उपरांत पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया है। इस दौरान सपा अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा के अलावा कुछ नहीं दिया हैं आने वाले समय में सब साथी मिलकर सपा सरकार बनाएंगे। हम भरोसा दिलाते हैं कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के बनाएं संविधान और डॉ. राममनोहर लोहिया के रास्ते पर चलकर समाज और देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। अन्याय अत्याचार हो रहा है। भाजपा जिस रास्ते पर चल रही है उसमें न किसान का भला है, न नौजवान और व्यापारियों का।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ना तो महंगाई कम होगी और न रोजगार मिलेगा। भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। देश में इससे ज्यादा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। कहा कि समाजवादी पार्टी ही भाजपा को सत्ता से हटाएगी। चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी। किसान, गरीब-नौजवान, पिछड़े-दलित भाजपा सरकार हटाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। किसानों, गरीबों को अपमानित किया जा रहा है। भाजपा सरकार में जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा का दायित्व है वहीं अन्याय अत्याचार वसूली और हत्या कर रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोगों के एक-एक अधिकार छीनने का काम कर रही है। यह देश बचाने का चुनाव है। संविधान बचाने की लड़ाई है। आज देश में सबको पता है मंहगाई बहुत बढ़ गयी है, लेकिन भाजपा कहती है मंहगाई नहीं है। भाजपा को पता ही नही है कि डीजल-पेट्रोल, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए है। खाद, डीएपी मंहगा है। बिजली बिल बढ़कर आ रहे हैं। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। यादव ने कहा जनता अब भाजपा का सफाया करेगी। सपा जातीय जनगणना की पक्षधर है।
अखिलेश यादव ने गोरखपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा व्यवसायी की हुई हत्या जैसी घटना देश-दुनिया में नहीं हुई। आप होटल के कमरे में घर में सो रहे हों, पुलिस आएगी दरवाजा खोलेगी, कमरे में घुसकर इतना मारेगी की जान चली जाएगी। इस घटना से लोगों में बहुत नाराजगी और गुस्सा है। लखनऊ, झांसी में भी ऐसी पुलिस बर्बरता देखी गई। कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोल रही है। जो भाषा भाजपा की है वही भाषा अधिकारी बोल रहे हैं। भाजपा के दबाव में अधिकारी झूठ बोल रहे है। उन्होंने कहा हत्या के दोषी फरार नहीं है, उन्हें सरकार ने फरार किया है। जब सरकार उनसे गलत काम कराएगी तो कैसे उनके खिलाफ कार्यवाही करेगी?












Click it and Unblock the Notifications