गोरखपुर कांड: BRD कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और पत्नी को STF ने किया गिरफ्तार
इस कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई में कमी से 5 दिन में 60 बच्चों की मौत हो गई थी।
कानपुर। ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत मामले में चर्चित गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल आरके मिश्रा और उनकी पत्नी पूर्णिमा को एसटीएफ ने कानपुर में गिरफ्तार कर लिया है। इस कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई में कमी से 5 दिन में 60 बच्चों की मौत हो गई थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल आरके मिश्रा समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद एसटीएफ और पुलिस पूर्व प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी हुई थी।

डीआईजी एसटीएफ मनोज तिवारी ने पूर्व प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। डीआईजी की स्पेशल टीम ने डॉक्टर दम्पति को कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के साकेत नगर इलाके में एक नामचीन वकील के घर से गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications