कानपुर में पढ़ाई के दौरान क्लास बंक करते थे अटल जी, पढ़िए ये अनकहे किस्से

कानपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में फुल लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। पूर्व पीएम से मिलने और उनका हालचाल जानने के लिए भाजपा नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस के नेता भी एम्स पहुंच रहे है। आज हम आपकों को उनकी पढ़ाई से जुड़े कुछ अनकहे किस्से बताने जा रहे है।

कानपुर के राजा ने 72 रुपए देकर भेजा था कानपुर

कानपुर के राजा ने 72 रुपए देकर भेजा था कानपुर

अटल बिहारी की प्रारंभिक शिक्षा उनके गृह नगर ही हुई। यहां स्नातक की पढ़ाई करने के बाद वह राजनीति शास्त्र में डिग्री लेने के लिए कानपुर आना चाहते थे लेकिन पैसों की तंगी के चलते उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी उन्हें कानपुर नहीं भेज सके। इसके बाद ग्वालियर के राजा ने उन्हें 72 रुपए की छात्रवृत्ति देकर आगे की पढ़ाई के लिए कानपुर भेज दिया।

पढ़ाई के दौरान क्लास बंक करते थे अटल जी

पढ़ाई के दौरान क्लास बंक करते थे अटल जी

अटल बिहारी वाजपेयी ने कानपुर के डीएवी कॉलेज से राजनीति शास्त्र में मास्टर डिग्री ली थी। क्या कोई विश्वास करेगा कि भारतीय राजनीति का सर्वोच्च चेहरा छात्र जीवन में क्लास बंक भी किया करता था।

पिता-पुत्र एक क्लास में पढ़ते थे

पिता-पुत्र एक क्लास में पढ़ते थे

राजनीति शास्त्र की पढ़ाई करने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने वकालत की पढ़ाई भी डीएवी कॉलेज की। बेटे को वकालत पढ़ता देख पिता का भी मन हुआ, उन्होंने भी उसी साल एलएलबी में एडमीशन ले लिया। आपकों जानकर शायद हैरानी होगी कि पिता-पुत्र दोनों एक ही क्लॉस में बैठकर पढ़ाई करते थे। डीएवी कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग में बोर्ड पर अभी भी वाजपेयी का नाम लिखा हुआ है। उनके समय में ये कॉलेज आगरा यूनिवर्सिटी से जुड़ा था। वहीं अब यह कॉलेज कानपुर के छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय का हिस्सा बन चुका है।

नए छात्र लेते है तस्वीर से प्रेरणा

नए छात्र लेते है तस्वीर से प्रेरणा

कानपुर के इसी डीएवी कालेज ने अपने इस एल्युमिनाई छात्र को पूरा सम्मान देते हुए पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेन्ट में उनका चित्र लगाया हुआ है। यहां पढ़ई करने वाले छात्र पूर्व छात्र की तस्वीर से प्रेरणा हासिल करते हैं।

ये भी पढ़ें: अटल बिहारी वायपेयी की हालत नाजुक, यूपी में हिंदू-मुस्लिमों ने हाथ उठाकर मांगी दुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+