बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की हालत नाजुक, ICU में भर्ती
लखनऊ: बीजेपी के दिग्गज नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की तबीयत फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें पीजीआई लखनऊ के पल्मोनरी मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें हार्ट और डायबिटीज समेत कई समस्याएं हैं। जिस वजह से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनकी तबीयत को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम को मॉनिटरिंग में लगाया गया है। वहीं प्रदेशभर में बीजेपी के कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक कोरोना से संक्रमित होने के बाद एक जनवरी को केशरीनाथ त्रिपाठी को लखनऊ स्थित पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों की कड़ी मेहनत के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई और एक महीने बाद वो अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। डिस्चार्ज होने के दूसरे ही दिन उनका शुगर लेवल बहुत ज्यादा बढ़ गया और फिर से उनको अस्पताल लाया गया। पहले उन्हें पीजीआई के पल्मोनरी मेडिसिन वार्ड में रखा गया था, लेकिन शनिवार को उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक सांस लेने में दिक्कत के चलते उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।
पहले प्रयागराज में हो रहा था इलाज
केशरीनाथ त्रिपाठी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। पद से निवृत्त होने के बाद वो ज्यादातर वक्त प्रयागराज स्थित अपने घर में ही बिताते थे। दिसंबर के अंत में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, लेकिन बाद में वहां के डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। तब से उनका इलाज पीजीआई में ही जारी था। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ समय-समय पर फोन करके उनके बेटे नीरज से उनका हालचाल लेते रहते हैं।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications