बरेली: घर के भेदिए ने किया कांड, ढाई करोड़ की लूट का खुलासा

लूट के बाद क्राइम ब्रांच अपराधियों के पीछे लगी हुई थी। छानबीन में पूर्व ड्राइवर इस कांड का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस को सीएम योगी की शाबासी मिली है।

बरेली। योगी सरकार मे बढ़ रहे अपराध पर पुलिस सरकार दोनों जनता और विपक्ष के निशाने पर है। लेकिन इसी बीच बरेली शहर से एक राहत भरी खबर यह आई है कि पुलिस ने फतेहगंज पूर्वी मे सर्राफा के साथ 2.5 करोड़ की लूट का खुलासा कर दिया है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने 3 बदमाश और दो सर्राफा व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस को उसे गुडवर्क के लिए एक लाख रुपए के पुरस्कार देने की घोषणा दी है।

लूट के बाद पुलिस की होने लगी थी आलोचना

लूट के बाद पुलिस की होने लगी थी आलोचना

बरेली मे कुछ समय बड़ रहे अपराध पर पुलिस जनता के निशाने पर थी लेकिन बरेली पुलिस ने फतेहगंज पूर्वी मे सर्राफा प्रदीप अग्रवाल के परिवार के साथ 3 जून को हुई 2.5 करोड़ का खुलासा कर दिया है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने 3 शातिर बदमाशों के साथ 2 सर्राफा व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया 8 किलो सोना के साथ करीब 5.5 लाख नकद के साथ लूट की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त हुए आई टेन कार को बरामद किया है।

कैसे पहुंची पुलिस बदमाशों तक?

कैसे पहुंची पुलिस बदमाशों तक?

सर्राफा के साथ हुई लूट को खोलने के लिए पुलिस की कई टीम के साथ एसटीएफ को लगाया गया था। पुलिस ने मामले के खुलासा के लिए करीब पचास लोगों से पूछताछ की थी। साथ ही सर्राफा व्यापारी के यहां से नौकरी छोड़ चुके लोगों की जानकारी एकत्र की। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि हाल में मनोज ड्राइवर और शत्रुघ्न ने प्रदीप के यहाँ से नौकरी छोड़ी है। जब पुलिस ने इन दोनों की तलाश शुरू की तो यह दोनों अपने घर पर नहीं पाए गए | पुलिस ने सर्विलांस की मदद से घटना के दिन इन दोनों की लोकेशन की जाँच की तो दोनों की लोकेशन फतेहगंज पूर्वी पाई गई। इसी आधार पर पुलिस ने इन दोनों पर दबाव बनाया और गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों से 6 किलो 200 ग्राम सोना, सोने के गले हुए टुकड़े जिसका वजन लगभग 1 किलो है, साथ ही बेचे गए दो बिस्किट के साथ पांच लाख 52 हजार रुपए बरामद किये हैं।

सर्राफा व्यापारी का पूर्व ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड

सर्राफा व्यापारी का पूर्व ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड

पुलिस के मुताबिक घटना का मास्टरमाइंड सर्राफा व्यापारी का ड्राइवर मनोज रहा था। पुलिस ने सभी को बरेली के गुलाब राय इंटर कॉलेज के पास से एक सूचना के आधार पर पकड़ा है। वहीं व्यापारियों ने लूट के खुलासे के लिए एड़ीजी जोन बृज राज के साथ आईजी एस के भगत, कमिश्नर पी वी जगमोहन, एसएसपी जोगेन्दर को सम्म्मानित किया। एडीजी ने मीडिया को बताया कि इस खुलासे की खासियत यह है कि इस लूट का सारा माल बरामद होने के साथ सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+