UP: पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन की हालत गंभीर, मेदांता में चल रहा इलाज
बिहार के पूर्व राज्यपाल और लखनऊ से सांसद रहे लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन की हालत खराब है। उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है।
Ashutosh Tondan: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से विधायक और पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि सीएम योगी गोरखपुर से लौटने के बाद उनके देखने मेदांता जा सकते हैं।
लाइफ सपाेर्ट सिस्टम पर हैं आशुतोष टंडन
चिकित्सकों की माने तो आशुतोष टंडन को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। आशुतोष टंडन योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। वह बिहार के पूर्व राज्यपाल और लखनऊ से सांसद रहे लालजी टंडन के बेटे हैं।

लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को उनकी हालत की जानकारी ली। राजनाथ लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर आए हुए थे। आशुतोष टंडन के पिता लालजी टंडन को पूर्व पीएम और दिवंगत पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का करीबी माना जाता है। लखनऊ की सीट से जब अटल जी हटे उसके बाद लालजी टंडन को यहां की कमान सौंपी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications